SBI Quarter 3 Results Profit: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट आ चुका है। ऐसे में फाइनेंशियल ईयर 2023 24 के अक्टूबर से लेकर दिसंबर क्वॉर्टर तक के टाइम पीरियड में बैंक का नेट प्रॉफिट 9164 करोड़ रुपए रहा है। अगर बात की जाए पिछले साल तो पिछले साल कंपनी का नेट प्रॉफिट 14205 करोड रुपए था। पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी के नेट प्रॉफिट में 35.49 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेट रिवेन्यू की बात की जाए, तो इसमें इस फाइनेंशियल ईयर के क्वार्टर में पिछले फाइनेंशियल ईयर के क्वार्टर के मुकाबले 4.59 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। पिछले साल के सेम क्वार्टर में कंपनी का इंटरेस्ट 38,069 करोड़ रुपए के आसपास था। अगर बात की जाए इस साल की तो कंपनी का नेट इंटरेस्ट बढ़कर 39,816 करोड़ रुपए पहुंच गया।

अगर बात की जाए अगर इस बैंक के नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट की तो इसका रेश्यो पिछले साल के मुकाबले कम होकर 2.42 फीस दी रह गया है। जबकि पिछले साल यह 3.14 प्रतिशत था।
वही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्रॉस एडवांस मेंसालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है और यह बढ़कर 35,84,252 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं अगर आप 1 साल पहले देखे तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस 31,33,565 करोड़ रुपए का था।
फाइनेंशियल ईयर के क्वार्टर के दौरान बैंक का डिपाजिट 13 प्रतिशत बढ़ा है और 47,62,021 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह पिछले साल 42,13,557 करोड़ रुपए था।
वही बात की जाए पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड की तो इसमें बैंक के हिस्सेदारी पिछले साल के मुकाबले 60 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत तक हो गई है।
विशेषज्ञों की मानें तो कंपनी का इस बार क्वार्टर थ्री का रिजल्ट अनुमान के मुताबिक काफी कमजोर रहा है।
हालांकि एसबीआई के स्टॉक्स ने बेहतर परफॉर्मेंस दी है। बुधवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के स्टॉक 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 648 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
वहीं बात की जाए कंपनी के स्टॉक्स के पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर की तो यह 660.55 रुपए रहा है। वही कंपनी के पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 501.55 रुपए रहा है।
अगर बात की जाए पिछले 6 कारोबारी महीने की तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को 13.23 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। इस पीएसयू बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल 5.8 लाख करोड़ रुपए के आस पास का है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications