घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है।
नई दिल्ली, मई 1। घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है। बैंक ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। ऐसे में अगर अभी आप अपना घर लेने का सोच रहे तो ये बढ़िया अवसर है।

होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन पर ब्याज दरों को घटा दिया है। एसबीआई ने होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया है। बता दें कि 1 अप्रैल को एसबीआई ने होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट को 6.70 फीसदी से बढ़ाकर 6.95 फीसदी किया था। इस तरह इंट्रेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की गई है।
महिलाओं को मिलेगी विशेष छूट
एसबीआई अपने ग्राहकों को 30 लाख तक का होम लोन 6.70 फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर ऑफर कर रहा है। 30 लाख से 75 लाख तक के होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट 6.95 फीसदी होगा। 75 लाख से ज्यादा के होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट महज 7.05 फीसदी होगा। वहीं अगर कोई महिला अपने नाम पर होम लोन लेती है तो उसे 5 बेसिस प्वॉइंट्स की विशेष छूट मिलेगी। अगर कस्टर एसबीआई योनो ऐप की मदद से होम लोन के लिए अप्लाई करता है तो उसे 5 बेसिस प्वॉइंट्स का डिजिटल इंसेंटिव मिलेगा। मतलब, योनो ऐप से अप्लाई करने पर इंट्रेस्ट रेट 5 बेसिस प्वॉइंट्स और कम हो जाएगा।
अन्य बैंकों का मिनिमम इंट्रेस्ट रेट
होम लोन की बात करें तो अभी तक एसबीआई होम लोन पर मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 6.95 फीसदी, एचडीएफसी का मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 6.95 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 6.70 फीसदी, एक्सिस बैंक का 6.70 फीसदी, पीएनबी हाउसिंग का 7.35 फीसदी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का 6.90 फीसदी, सिटीबैंक का 6.65 फीसदी और पीएनबी का 7.15 फीसदी है।
घर खरीदने का बढ़िया मौका
अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय है। दरअसल हाई लिक्विडिटी के बीच जनरल क्रेडिट डिमांड वांछित स्तर से नीचे रहने के बीच देश के प्रमुख बैंकों ने अपनी होम लोन दरों को घटाकर एक दशक के निचले स्तर पर ला दिया है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।
इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी बैंकों से ब्याज दरों में नीतिगत दरों में आई कमी के अनुरूप कटौती के लिए दबाव बना रहा है। मार्च, 2020 से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 2 फीसदी घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद लोन की मांग 6 फीसदी से कम है। पिछले महीने एसबीआई ने इंट्रेस्ट रेट बढ़ाया फिर से इसे घटाया है।
31 मई तक ग्राहकों को मिली ये सुविधा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई महामारी के दौरान ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने मौजूदा समय में देश में फैली महामारी के चलते इस सुविधा का लाभ 31 मई तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब ये है कि अब जिन खाताधारकों का केवाईसी 31 मई तक अपटेड नहीं होगा उनके खाते फ्रीज नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा बैंक के अपने सभी ग्राहकों को इस मुसीबत की घड़ी में एक टोल फ्री नंबर ट्वीट किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications