नई दिल्ली। स्टेट बैंक (एसबीआई) का तीसरी तिमाही में मुनाफा 5196 करोड़ रुपये का रहा है। इस प्रकार एसबीआई के सालाना आधार पर मुनाफे में करीब 6.9 फीसदी की गिरावट आई है। एसबीआई की ब्याज आय 28,820 करोड़ रुपये रही है। ब्याज आय में सालाना आधार पर 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

बैंक का सकल एनपीए घटा
तिसरी तिमाही के दौरान एसबीआई का सकल एनपीए पिछली तिमाही के 5.28 फीसदी की तुलना में घटकर 4.77 फीसदी रहा है। वहीं, नेट एनपीए पिछली तिमाही के 1.59 फीसदी की तुलना में घटकर 1.23 फीसदी रहा है। इस प्रकार एसबीआई का ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही के 1.25 लाख करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 1.17 लाख करोड़ रुपये रह गया है। वहीं नेट एनपीए पिछली तिमाही के 36450 करोड़ रुपये से घटकर 29031 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। तीसरी तिमाही में एसबीआई का प्रोफोर्मा नेट एनपीए दूसरी तिमाही के 2.08 फीसदी से घटकर 1.81 फीसदी पर रहा है, जबकि प्रोफार्मा ग्रॉस एनपीए दूसरी तिमाही के 5.88 फीसदी से घटकर 5.44 फीसदी पर आ गया है।
लोन में दिखी ग्रोथ
एसबीआई की तीसरी तिमाही में लोन ग्रोथ तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी रही है। वहीं सालाना आधार पर यह 7.6 फीसदी पर रही है। तीसरी तिमाही में एसबीआई ने 6,247 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कोविड प्रोविजनिंग की है। तीसरी तिमाही में बैंक की कुल प्रोविजनिंग 10,342 करोड़ रुपये रही है। एसबीआई की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 10118 करोड़ रुपये की थी। तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो दूसरी तिमाही के 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी पर आ गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications