नई दिल्ली, मई 21। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को बीते साल की चौथी तिमाही में जोरदार मुनाफा हुआ है। 31 मार्च 2021 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में बैंक के मुनाफे में लगभग 80 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। पिछले साल के चौथी तिमाही में बैंक को 3,580.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जो इस बार बढ़कर 6,450.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एसबीआई ने निवेशकों के लिए 4 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भी एलान किया है। यह बैंक की तरफ से मई 2017 के बाद किया जाने वाला पहला लाभांशका भुगतान है। बता दें कि बैंक ने मई 2017 में 2.6 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भुगतान किया था। इस बार लाभांश के भुगतान की तिथि 18 जून 2021 तय की गई है। यानी इस तरीख के पहले जो भी बैंक का शेयर खरीद लेगा, उसे यह लाभांश मिलेगा।

एसबीआई के अन्य लाभ भी बढ़े
इसी तरह एसबीआई की ब्याज आय भी 18.9 फीसदी बढ़कर 27,067 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। यह आय पिछले साल की चौथी तिमाही में 22,767 करोड़ रुपये थी। वहीं इस अवधि में एसबीआई के एसेट क्वालिटी मे भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 5.44 फीसदी से कम होकर 4.98 फीसदी के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 1.81 फीसदी से घटकर 1.50 फीसदी के स्तर पर आ गया। अगर रुपये के हिसाब से देखा जाए तो तिमाही दर तिमाही आधार पर एसबीआई का ग्रास एनपीए 1.34 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.26 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए पिछली तिमाही के 42,797 करोड़ रुपये से कम होकर 36,810 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
जानिए एसबीआई के प्रॉविजनिंग का हाल
तिमाही दर तिमाही आधार पर एसबीआई की प्रॉविजनिंग 10,342.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,051 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में बैंक ने 13,495.1 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की थी।
ये है अन्य जानकारी
चौथी तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई की लोन ग्रोथ 5 फीसदी पर रही है। वित्त वर्ष 2021 में एसबीआई में 28,564 करोड़ रुपये के नए एनपीए भी सामने आए है। इस अवधि में एसबीआई को दिवालिया हो चुकी स्टील बनाने वाली भूषण पावर और स्टील करीब 40 अरब रुपये मिले हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications