एसबीआई को तीसरी तिमाही में मुनाफा हुआ। जी हां वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 41.2 फीसदी से बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा है।
नई दिल्ली: एसबीआई को तीसरी तिमाही में मुनाफा हुआ। जी हां वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 41.2 फीसदी से बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा है। जबकि वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,955 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में एसबाआई की ब्याज आय 22.4 फीसदी से बढ़कर 27,779 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले वर्ष इस तिमाही में बैंक की ब्याज आय 22,691 करोड़ रुपये रही थी। SBI : चोरी होने पर ऐसे ब्लॉक कराएं ATM कार्ड, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 7.19 फीसदी से घटकर 6.94 फीसदी पर रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 2.79 फीसदी से घटकर 2.65 फीसदी रहा है। वहीं अगर इसको रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 1.61 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.59 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 59,939 करोड़ रुपये से घटकर 58,249 करोड़ रुपये रहा है।
जबकि तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 13,139 करोड़ रुपये से घटकर 7,253 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 6,006 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर बैंक की लोन ग्रोथ 7.4 फीसदी पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजन कवरेज रेशियो 81.2 फीसदी के मुकाबले 81.73 फीसदी पर रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications