नयी दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर लेकर आया है। एसबीआई अपनी योनो ऐप के जरिए शॉपिंग पर डिस्काउंट और कैशबैक की पेशकश कर रहा है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को इस सर्दी में शानदार खरीदारी का अनुभव देने के लिए लाइफ स्टाइल स्टोर, BIBA, Van Heusen, Allen Solly, Louis Phillipe जैसे मशहूर ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया है। आपको इन दमदार ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे उठा सकते हैं आप इस ऑफर का फायदा।
शुरू किया खास कैम्पेन
एसबीआई ने एक कैम्पेन शुरू किया है। 'मेक फैशन योर पैशन' नाम के एसबीआई के इस कैम्पेन के तहत एसबीआई टॉप फैशन ब्रांड्स पर 50 फीसदी छूट के साथ विशेष डील्स और छूट की पेशकश कर रहा है। हालांकि आप इन डील्स का फायदा केवल तभी प्राप्त करते हैं जब आप एसबीआई योनो ऐप के जरिए खरीदारी करते हैं। अगर आप एसबीआई की योनो से खरीदारी नहीं करते तो आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा।
किस साइट पर कितना डिस्काउंट
एसबीआई लाइइस्टाइलस्टोर.कॉम पर 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं BIBA आउटलेट्स या उत्पादों की खरीदारी पर 300 रुपये तक और पीटर इंग्लैंड के कपड़ों पर 10 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। इसी तरह एसबीआई योनो के माध्यम से खरीदारी करने पर, आपको एलन सोली पर फ्लैट 10 फीसदी, वैन हेसेन पर फ्लैट 10 फीसदी, रेमंड पर फ्लैट 10 फीसदी और लुइस फिलिप्स पर फ्लैट 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
एसबीआई ने साझा की जानकारी
ट्विटर पर अपनी इन स्पेशल डील की जानकारी साझा करते हुए एसबीआई ने कहा है कि इस सर्दी में अपनी स्टाइल को बढ़ाएं। योनो एसबीआई के माध्यम से टॉप ब्रांड्स की खरीदारी करें और 50 फीसदी तक की छूट और स्पेशल ऑफर का आनंद लें। ये ऑफ़र विशेष रूप से योनो ऐप पर उपलब्ध ही हैं, इसलिए शॉपिंग की प्लानिंग से पहले आपके पास यह ऐप होना चाहिए। अगर आप योनो ऐप नहीं है तो इसे इंस्टॉल करना होगा।
जानिए डिस्काउंट लेने का प्रोसेस
स्टेप 1 : योनो ऐप पर लॉगइन करें। यदि आपके पास ऐप नहीं है तो फिर इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करें
स्टेप 2 : शॉप एंड ऑर्डर सेक्शन पर जाएं
स्टेप 3 : फैशन और लाइफस्टाइल पर क्लिक करें और अपने पसंदीदा ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications