नई दिल्ली, मई 18। किसी एसबीआई खाताधारक को अब नया मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बैंक ब्रांच में जाने की आवश्यकता नहीं है। ये काम आप घर बैठे ऑनलाइन ही कर सकते हैं। यदि आप एसबीआई ऑनलाइन या इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने एसबीआई खाते में मौजूद मोबाइल नंबर को घर से ही ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे। अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको अपने एटीएम/डेबिट कार्ड और अपने पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। एसबीआई ग्राहकों के पास अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के तीन तरीके हैं। इनमें से एक है ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड। आइए जानते हैं खाते में मोबाइल नंबर चेंज करने का पूरा प्रोसेस।
ये है प्रोसेस
सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाएं। यहां माई अकाउंट एंड प्रोफाइल पर क्लिक करें और ड्रॉप डाउन मैन्यू में प्रोफाइल पर क्लिक करें। फिर पर्सनल डिटेल / मोबाइल पर क्लिक करें। इसके बाद प्रोफाइल पासवर्ड डालें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 'चेंज मोबाइल नंबर - डोमेस्टिक ऑन्ली (थ्रो ओटीपी/एटीएम/कॉन्टैक्ट सेंटर) लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नई स्क्रीन 'पर्सनल डिटेल-मोबाइल नंबर अपडेट' दिखाई देगी। आगे जानिए बाकी प्रोसेस।
इसके बाद जानिए क्या करना है
अपना 'न्यू मोबाइल नंबर' टाइप करें, फिर अपना मोबाइल नंबर दोबारा टाइप करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पॉप-अप मैसेज 'वेरिफाई एंड कंफर्म योअर मोबाइल नंबर xxxxxxxxxx दिखाई देगा। आगे बढ़ने के लिए 'ओके' पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर चेंज करने की स्वीकृति के लिए तीन अलग-अलग मोड एक नई स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। इनमें ओटीपी ऑन बोथ मोबाइल नंबर शामिल है। यहां हम आपको इसी का प्रोसेस बताएंगे।
दोनों नंबरों पर ओटीपी के जरिए
सबसे पहले ओटीपी ऑन बोथ मोबाइल नंबर पर क्लिक करिए। रेडियो बटन क्लिक करके उस खाते का चयन करें जिसका आपके पास डेबिट कार्ड है। एक बार जब आप 'प्रोसीड' पर क्लिक करते हैं, तो आपको भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कार्ड वैलिडेशन पेज पर ले जाया जाएगा। चुने हुए खाते से जुड़े एक्टिव और बंद एटीएम कार्ड यहां दिखेंगे। एक्टिव एटीएम कार्ड चुनें और 'कन्फर्म' लिंक पर क्लिक करें। चयनित एटीएम कार्ड नंबर स्क्रीन पर दिखेगा। अब अपनी कार्ड डिटेल और कैप्चा कोड दर्ज करें।
इसके बाद क्या करना है
'प्रोसीड' बटन पर क्लिक करें, और एक बार आपका वैलिडेशन सफल हो जाने पर, आईएनबी सिस्टम आपके पुराने और नए दोनों मोबाइल नंबरों पर एक रेफ्रेंस नंबर के साथ एक ओटीपी भेजेगा। अब आपको आगे बताए जाने वाले फॉर्मे में दोनों (पुराने और नए) मोबाइल नंबरों से 567676 पर एसएमएस 4 घंटे के भीतर भेजना होगा। फॉर्मेट ये है ACTIVATE (8 अंकों का ओटीपी नंबर) (13 अंकों का रेफ्रेंस नबंर)। वैलिडेशन के बाद आपके द्वारा दर्ज किया गया नया मोबाइल नंबर ओटीपी और रेफ्रेंस नंबर आईएनबी, सीबीएस और एटीएम में कॉपी किया जाएगा। इस संबंध में एक मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर भी भेजा जाएगा।
बाकी दो तरीके कौन से हैं
मोबाइल नंबर को आईआरएटीए के माध्यम से भी ऑनलाइन चेंज किया जा सकता है। आपके पास कॉन्टैक्ट सेंटर से भी मोबाइल नंबर चेंज कराने का ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications