नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है।
नई दिल्ली: नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। एसबीआई के इस ऑफर के तहत अगर आप हुंडई की नई सैंट्रो कार खरीदते हैं तो आपको डिस्काउंट के साथ ही 45,000 रुपये तक फायदा हो सकता है। आपको डिस्काउंट के साथ ही आकर्षक ब्याज दर पर ऑटो लोन मिल सकता है।

सैंट्रो खरीदने पर 45,000 हजार रुपये के फायदा
एसबीआई योनो के इस ऑफर के तहत हुंडई, सैंट्रो गाड़ी खरीदने पर 45,000 हजार रुपये के फायदे के साथ ही ग्राहकों को 7.50 फीसदी पर कार लोन मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको गाड़ी की बुकिंग एसबीआई योनो ऐप के जरिए करनी होगी। बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई योनो ऐप पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद बेस्ट ऑफर पर क्लिक करना होगा. यहां आपको हुंडई का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर आपको गाड़ी की बुकिंग का विकल्प मिल जाएगा।
टाटा नेक्सॉन की खरीद पर भी मिलेगा फायदा
एसबीआई की ओर से एसबीआई योनो के जरिए टाटा नेक्सॉन की खरीद पर भी 3000 रुपये कीमत तक की एसेसरीज फ्री में दी जा रही हैं। इसके साथ ही आपको मात्र 7.50 फीसदी ब्याज दर पर ऑटो लोन मिल जाएगा। टाटा नेक्सॉन की खरीद पर ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको गाड़ी की बुकिंग एसबीआई योनो ऐप के जरिए करनी होगी। पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें

31 दिसंबर तक के शॉपिंग पर मिलेगा शानदार ऑफर
एसबीआई योनो ऐप का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को शॉपिंग का शानदार ऑफर दे रहा है। अगर आप भी योनो ऐप यूज कर रहे हैं तो पॉपुलर ब्रांड्स और स्टोर पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर पा सकते हैं। इसमें कैशबैक के साथ डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप एलिन सोली, लुईस फिलिप, पीटर इंग्लैंड या वेन हुसैन जैसे पॉपुलर ब्रांड में योनो ऐप से खरीदारी करते हैं तो आपको फ्लैट 10 प्रतिशत का ऑफ मिलेगा। यह ऑफर 31 दिसंबर 2020 तक के लिए है। इसके लिए मिनिमम खरीदारी 1000 रुपए का होनी चाहिए। योनो ऐप फ्लिपकार्ट फैशन सेल में भी खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 12 जुलाई, 2020 तक के लिए ही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications