नयी दिल्ली। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। वैसे तो एसबीआई में आप एफडी, सेविंग्स अकाउंट सहित बाकी निवेश विकल्पों के जरिए मुनाफा कमा सकते हैं। मगर एक ऑप्शन ऐसा है जिसके सामने कमाई के मामले में एफडी सहित सभी विकल्प फेल हैं। ये ऑप्शन है शेयर। एसबीआई स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड कंपनी है। इसके शेयरों में पैसा लगा कर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि इस समय आप एसबीआई के 6 लाख रु के शेयर खरीद लें तो बहुत जल्द ये रकम 9 लाख रु हो जाएगी। इतना मुनाफा आपको बिजनेस में भी शायद ही मिले। यदि आप एसबीआई के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होने चाहिए। आगे जानिए कैसे 6 लाख रु बन सकते हैं 9 लाख रु।
कैसे होगी कमाई
बता दें कि इस समय (करीब पौने 2 बजे) एसबीआई के शेयरों में 388.6 रु पर कारोबार हो रहा है। मगर एसबीआई के शेयर के लिए 600 रु का टार्गेट रखा गया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ये टार्गेट ब्रोकरेज और इंवेस्टमेंट फर्म एसएंडपी ने रखा है। इस लिहाज से आपको करीब 54.4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। यदि आप 400 रु तक भी एसबीआई का शेयर खरीदें तो भी 600 रु के टार्गेट के हिसाब से आपको सीधे-सीधे 50 फीसदी रिटर्न मिल जाएगा।
ऐसे बनेंगे 6 लाख रु के 9 लाख रु
यदि आप एसबीआई के शेयरों में 6 लाख रु का निवेश करें तो 50 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपकी निवेश राशि हो जाएगी 9 लाख रु। 6 लाख रु लगाने पर आपको सीधे 3 लाख रु का फायदा होगा। बता दें कि 600 रु का टार्गेट लंबी अवधि के लिए है। जहां तक सेवाओं का सवाल है तो क्रेडिट और डिपॉडिट के मामले में एसबीआई पिछले कई सालों से लगातार बाकी सरकारी बैंकों से बढ़िया प्रदर्शन करता रहा है।
पिछले तीन महीनों में 44 फीसदी रिटर्न
पिछले तीन महीनों में एसबीआई के शेयर ने 44 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 10 दिसंबर को यह शेयर 269.6 रु पर था। जबकि अब यह 388.6 रु पर है। यानी इस दौरान एसबीआई के शेयरों में निवेश करने वालों को 44 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला है। यदि किसी ने 6 लाख रु का निवेश किया होता तो उसे 2.64 लाख रु से अधिक का मुनाफा हुआ होता।
पिछले 6 महीनों में 96 फीसदी रिटर्न
पिछले 6 महीनों में एसबीआई के शेयर ने 96 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 10 सितंबर को यह शेयर 198.15 रु पर था। इस समय ये शेयर 388.6 रु पर है। यानी इस दौरान एसबीआई के शेयरों में निवेश करने वालों को 96 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला है। यदि किसी ने 6 लाख रु का निवेश किया होता तो उसे 5.64 लाख रु से अधिक का मुनाफा हुआ होता।
शेयर बाजार का जोखिम
हालांकि शेयर बाजार में जितना अधिक मुनाफा है, उतना ही अधिक जोखिम भी रहता है। इसलिए निवेश से पहले जोखिम पर जरूर गौर करें। शेयर बाजार में जानकार और वित्तीय सलाहकारों की सलाह से निवेश करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications