
SEBI Board Meet : मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट या एएसबीए जैसी सुविधा के फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी है। ये नयी फैसिलिटी सेकंडरी मार्केट ट्रेडिंग के लिए निवेशकों के लिए उपलब्ध होगी। सेबी ने अपनी बोर्ड बैठक के बाद एक रिलीज में कहा कि यह सुविधा यूपीआई के जरिए सेकंडरी बाजार में ट्रेडिंग के लिए फंड की ब्लॉकिंग करने पर आधारित है।
वैकल्पिक होगी ये सुविधा
यह सुविधा निवेशकों के साथ-साथ स्टॉक ब्रोकरों के लिए वैकल्पिक होगी। इस फ्रेमवर्क का उद्देश्य ग्राहक के बचत खाते में ब्लॉक हुए फंड पर ब्याज जैसे लाभ देना है (जब तक कि राशि डेबिट नहीं हो जाती)। सेबी ने कहा कि फ्रेमवर्क के तहत, इंटरमीडियरीज के पूल अकाउंट्स से गुजरे बिना, क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन के साथ सीधा समझौता होगा।
डेब्ट मार्केट
सेबी ने अल्टरनेटिव इंवेस्टमें फंड के रूप में "कॉर्पोरेट डेब्ट मार्केट डेवलपमेंट फंड" की स्थापना को भी मंजूरी दी है, जो तनाव के समय में निवेश ग्रेड कॉर्पोरेट डेब्ट सिक्योरिटीज को खरीदने के लिए "बैकस्टॉप" सुविधा के रूप में काम करेगा। इससे कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में निवेशकों का विश्वास जगाने में मदद मिलेगी और सेकंडरी मार्केट में लिक्विडिटी भी बढ़ेगी। नैशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट कंपनी (एनसीजीटीसी) की तरफ से दी जाने वाली गारंटी के आधार पर कॉर्पोरेट डेब्ट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ), बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान कॉर्पोरेट डेब्ट सिक्योरिटीज को खरीदने के लिए फंड जुटा सकती है।
कॉरपोरेट्स को एक और फायदा
सेबी ने यह भी फैसला लिया है कि बड़े कॉरपोरेट्स के लिए डेब्ट मार्केट के जरिए अपनी वृद्धिशील उधारी (इंक्रीमेंटल बॉरोइंग्स) का 25 फीसदी जुटाने के लिए अनुपालन की अवधि को मौजूदा 2 वर्षों के बजाय 3 वर्षों तक बढ़ाया जाए। इंडस्ट्री फीडबैक के आधार पर, सेबी ने 31 मार्च, 2024 तक कॉर्पोरेट गवर्नेंस नॉर्म्स के मामले में हाई वैल्यू डेब्ट लिस्टेड एंटिटीज (एचवीडीएलई) के लिए 'अनुपालन या व्याख्या' (कंप्लाई या एक्सप्लेन) अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications