नयी दिल्ली। कार खरीदना आज के समय में पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। इसकी अहम वजह है फाइनेंस कंपनियों की तरफ से पेश की जाने वाली सुविधाएं। इसके अलावा कार कंपनियों की तरफ से मिलने वाले डिस्काउंट और कम ईएमआई से भी ग्राहकों को कार खरीदने में आसानी होती है। मगर फिर भी सब लोगों का बजट इतना नहीं होता कि वे कार खरीद पाएं। मगर भारत में सैकंड हैंड कार मार्केट का विस्तार होने से ऐसे लोगों के गाड़ी खरीदने का सपना अब आसानी से पूरा हो जाता है। पिछले कुछ सालों में भारत में सैकंड हैंड कारों की खरीदारी-बिक्री काफी बढ़ी है। कुछ चुनिंदा प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जहां से आप आसानी से सैकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। इन्हीं में एक है कार्स24। यहां इस समय फोर्ड की तीन कारें बहुत सस्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
फोर्ड ईकोस्पोर्ट 1.5 ट्रेंड टीडीसीआई
इस समय कार्स24 पर फोर्ड ईकोस्पोर्ट 1.5 ट्रेंड टीडीसीआई बिक्री के लिए रखी गई है। आपको इस कार का 2013 मॉडल मिलेगा, जिसकी कीमत 3.25 लाख रु रखी गई है। ये कार बहुत ज्यादा नहीं चली है, जो कि अच्छी बात है। कार को केवल 38,344 किलोमीटर चलाया गया है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट 1.5 ट्रेंड टीडीसीआई को इसका दूसरा मालिक बेच रहा है।
फोर्ड ईकोस्पोर्ट 1.5 ट्रेंड टाइटेनियम टीडीसीआई ऑप्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोर्ड की ईकोस्पोर्ट्स कई वेरिएंट में उपलब्ध है। कार का 1.5 ट्रेंड टाइटेनियम टीडीसीआई ऑप्ट भी कार्स24 पर बिक्री के लिए मौजूद है। ये मॉडल भी 2013 का है। अच्छी बात ये कार पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। कार की कीमत 3.42 लाख रु रखी गई है। ये कार 1.18 लाख किमी से अधिक चली है।
फोर्ड फिगो का डीजल मॉडल
इस समय फोर्ड फिगो का 1.5 ट्रेंड डीजल मॉडल का भी सैकंड हैंड मॉडल बेचा जा रहा है। इस कार का आपको ज्यादा पुराना नहीं बल्कि 2016 मॉडल खरीदने को मिलेगा। इसकी कीमत 3.90 लाख रु रखी गई है। ये कार 77,945 किमी चली है। जैसा कि नाम से जाहिर है कि ये डीजल कार है।
यहां भी मिलती सस्ती कारें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्स24 की ही तरह मारुति सुजुकी का अपना सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म भी है। इसका नाम है ट्रूवैल्यू। ट्रूवैल्यू पर आपको मारुति की एक से एक धांसू सैकंड हैंड खरीदने को मिल जाएगी। इस समय भी मारुति की कुछ कारें यहां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं उनकी डिटेल।
मारुति स्विफ्ट एलएक्सआई
मारुति स्विफ्ट का एलएक्सआई वेरिएंट बेचा जा रहा है। इस कार का 2011 मॉडल बिक्री के लिए मौजूद है। ये एक पेट्रोल कार है, जिसकी कीमत 2 लाख रु रखी गई है। इस कार को पहला मालिक बेच रहा है। ये कार 91 हजार किमी से कुछ चली है।
ऑल्टो 800 भी खरीदने का मौका
ट्रूवैल्यू पर इस समय मारुति की ऑल्टो 800 का एलएक्सआई वेरिएंट भी मौजूद है। ये भी एक पेट्रोल कार है, जिसकी कीमत 1.65 लाख रु है। इस कार को भी पहला मालिक बेच रहा है। ये मॉडल 68 किमी से कुछ अधिक तक चला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications