नई दिल्ली, सितंबर 27। फेस्टिव सीजन आ गया है। फेस्टिव सीजन यानी खरीदारी का सीजन। इस दौरान जम कर खरीदारी की जाती है। लोग सोने लेकर कार तक हर चीज खरीदते हैं। अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी कार खरीदना चाहते हैं तो एक अच्छा मौका है। दरअसल यदि आपके पास पैसे कम हैं और आप फिर भी कार खरीदना चाहते हैं तो एक पुरानी कार बढ़िया ऑप्शन रहेगा। महिंद्रा की स्कॉर्पियो का पुराना मॉडल बिक्री के लिए एक सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है।
कार्स 24 से खरीदें कार
महिंद्रा की स्कॉर्पियो का पुराना मॉडल बिक्री के लिए कार्स 24 पर लिस्ट किया गया है। महिंद्रा की पुरानी स्कॉर्पियो का जो मॉडल बिक्री के लिए कार्स 24 पर लिस्ट किया गया है, उसकी कीमत 5.55 लाख रु रखी गयी है। जबकि इस कार का नया मॉडल आपको कम से कम 12.6 लाख रु में मिलेगा। वहीं कार के नये मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमत 17.4 लाख रु है।
कितना पुराना है मॉडल
बता दें कि महिंद्रा की स्कॉर्पियो का जो पुराना मॉडल बिक्री के लिए कार्स 24 पर लिस्ट किया गया है वो 80 हजार किमी से थोड़ा अधिक चला है। ये कार हरियाणा में रजिस्टर्ड है। इस स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का दमदाह इंजन है। ये एक 2.2 लीटर कैपेसिटी वाला डीजल इंजन है, जो 120 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
जानिए बाकी फीचर्स
अब बात करते हैं कार के फीचर्स की। इस कार में आपको 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, फ्रंट सीटों पर ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और एबीएस जैसे फीचर भी इस कार में एड हैं।
लोन और वारंटी
यदि आप कार्स24 से इस कार को खरीदना चाहते हैं तो दो और सुविधाएं आपको मिलेंगी। आपको कार पर 6 महीने की वारंटी मिलेगी। साथ ही सात दिन की मनी बैक गारंटी भी दी जाएगी। यानी कार पसंद न आने पर आपको पूरा पैसा वापस दिया जाएगा। लोन की जरूरत हो तो आपको कार पर लोन भी मिलेगा। आपको 60 महीने की 12,799 रुपये की मासिक ईएमआई का भुगतान करना होगा।
महिंद्रा कारों पर छूट
महिंद्रा इस महीने अपनी कारों पर शानदार ऑफर पेश कर रही है। उदाहरण के लिए महिंद्रा एक्यूवी500 के डब्लू7 और डब्लू9 वेरिएंट पर आपको 1.28 लाख रुपये और डब्लू11 वेरिएंट पर 1.80 लाख रु का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इस कार पर 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है। यानी इस कार पर सर्वाधिक 2.57 लाख रु तक की बचत की जा सकती है। महिंद्रा एक्सयूवी300 पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 5,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज भी मिल रही है। स्कॉर्पियो पर आपको सिर्फ 15000 रु की मुफ्त एक्सेसरीज और 4000 रु की कॉर्पोरेट छूट मिल सकती है। सितंबर का महीना खत्म होने में सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। इसलिए आपको कंपनी की कारों पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा इन्हीं 4 दिनों में उठाना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications