
Pulsar International BSE : शेयरों में निवेश पर जोखिम तो होता है, मगर सबसे बेहतर रिटर्न की उम्मीद भी यहीं से रहती है। आपको बता दें कि कोई भी निवेशक जितना रिटर्न शेयर बाजार से हासिल कर सकता है, उतना कहीं और से नहीं। शेयर बाजार में चुनिंदा शेयरों से कुछ ही समय में सैकड़ों-हजारों फीसदी रिटर्न मिल जाता है। जहां एक और एफडी जैसे निवेश ऑप्शनों से आपको साल में 7-8 फीसदी रिटर्न मिलेगा, शेयरों से आपको 200-300 फीसदी या इससे भी अधिक रिटर्न मिल सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने 1 साल में निवेशकों का पैसा 10 गुना से अधिक कर दिया है।
जानिए इस खास शेयर की डिटेल
यहां हम बात करने जा रहे हैं पल्सर इंटरनेशनल के शेयर की। ये शेयर 1 साल से कम समय में निवेशकों को मालामाल कर चुका है। करीब 10 महीने पहले 5 मई 2022 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.07 पर था, जबकि आज यह 21.75 रु पर चल रहा है। यानी ये 1 साल से कम समय में 950.72 फीसदी उछला है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 10.50 लाख रु से अधिक बन गये होंगे। 1 साल से कमय में 950 फीसदी से अधिक रिटर्न आपको शेयरों के अलावा और कहीं नहीं मिल सकता।
शुरू से अब तक का रिटर्न
पल्सर इंटरनेशनल का शुरू से अब तक काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। कंपनी का शेयर करीब 4 साल में निवेशकों पर जम कर पैसा बरसा चुका है। करीब 4 साल पहले 13 मार्च 2019 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.05 पर था, जबकि आज यह 21.75 रु पर चल रहा है। यानी ये 4 साल में 1971.43 फीसदी उछला है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 20.71 लाख रु से अधिक बन गये होंगे।
2023 में पैसा किया कई गुना
साल 2023 के अभी ढाई महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, पर पल्सर इंटरनेशनल का शेयर इसी साल में अब तक निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 2023 में अब तक कंपनी का शेयर 442.39 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 3 जनवरी को यह 4.01 रु पर था, जबकि आज यह 21.75 रु पर है। बता दें कि पल्सर इंटरनेशनल की मार्केट कैपिटल इस समय 6.53 करोड़ रु है।
बाकी अवधियों का रिटर्न
बाकी अवधियों का रिटर्न देखें तो पल्सर इंटरनेशनल के शेयर ने 5 दिन में निवेशकों को 15.69 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में यह 87.66 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 858.15 फीसदी रहा है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 21.75 रु ही है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर रहा है 2.07 रु।
शेयर बाजार में कैसे हो सकता है फायदा
शेयर बाजार में कैसे हो सकता है फायदा - ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। इसके लिए रिसर्च सबसे अहम चीज है। इसके अलावा सही सलाह और लंबी अवधि के लिए निवेश भी जरूरी है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications