नयी दिल्ली। अगर आप एक निवेशक हैं तो ये खबर आपके काम की है। त्योहारी सीजन के बीच दिवाली में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है। ऐसे में अलग-अलग ब्रोकिंग फर्म्स विभिन्न शेयरों में निवेश की सलाह दे रही हैं। यहां हम आपके लिए एक जानी-मानी ब्रोकिंग फर्म आईआईएफएल की तरफ से बताए गए 4 ऐसे शेयर लाएं हैं, जिनसे आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। ये चारों शेयर अलग-अलग सेक्टरों के हैं। मगर हर कंपनी अपने सेक्टर की दिग्गज है, इसलिए जोखिम की टेंशन कम है। दिवाली पर इन शेयरों में निवेश करके कम समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बता दें कि इन शेयरों में 32 फीसदी तक रिटर्न देने की क्षमता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज
इस लिस्ट में पहला नाम है रिलायंस इंडस्ट्रीज का, जिसके लिए 2,054 रु का टार्गेट रखा गया है। मौजूदा स्तर से ये शेयर 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है। रिटेल और जियो कारोबारों ने रिलायंस को काफी सहारा दिया है। इनका परफॉर्मेंस भी शानदार है। पोस्ट पेड और एंटरप्राइज सेगमेंट में प्रवेश और एंट्री लेवल के स्मार्टफोन के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप जैसे फैक्टर जियो की ग्रोथ को गति देंगे। वित्त वर्ष 2021 से 2023 तक रिलायंस के 18 फीसदी की सीएजीआर से ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद है।
इंफोसिस कराएगा सबसे ज्यादा कमाई
आईआईएफएल ने आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के लिए 1400 रु का टार्गेट रखा है। यानी ये 32 फीसदी तक ऊपर जा सकता है। इन्फोसिस ने पिछले दो वर्षों में डिजिटल स्किल तैयार करने और लोकेालाइजेशन को बढ़ाने के लिए निवेश किया। अब निवेश के फेज के साथ कंपनी के मार्जिन में सुधार शुरू होना चाहिए। उम्मीद जताई गई है कमाई के मामले में इंफोसिस टीसीएस को भी पीछे छोड़ सकती है।
आईसीआईसीआई बैंक
देश के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 27 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस शेयर के लिए 530 रु का टार्गेट रखा गया है। आईसीआईसीआई बैंक के लोन, डिपॉजिट और राजस्व में मार्केट शेयर बढ़ाने की उम्मीद है। जीवन बीमा, सामान्य बीमा, एसेट मैनेजमेंट और सिक्योरिटीज कंपनीज की प्रोफिटेबिलिटी मजबूत बनी हुई है। इसके सभी ग्रुप बिजनेस मीडियम अवधि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
डॉ रेड्डीज
डॉ रेड्डीज फार्मा सेक्टर का एक बड़ा नाम है। आईआईएफएल का अनुमान है कि ये 19 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 5800 रु तक जा सकता है। इस समय डॉ रेड्डीज का शेयर 4902 रु पर है। यानी यहां प्रति शेयर 1800 रु का मुनाफा संभव है। इस समय डॉ रेड्डीज की मार्केट कैप 813.26 अरब रुपये है। ये पिछले 52 हफ्तों में 5,514.65 रु तक ऊपर चढ़ा है, जबकि 2,497.60 रु तक नीचे फिसला है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications