10 Dividend Stocks: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा. लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसके साथ ही चुनिंदा कंपनियां Q4 रिजल्ट्स के साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर रहीं. इससे शेयरहोल्डर्स को सीधे प्रॉफिट होगा. डिविडेंड का ऐलान करने वाली 10 कंपनियों के बारे में आज हम जानेंगे, जिसमें RVNL, Balkrishna Industries, Zee Ent, JSW Steel,Zydus Lifescience, Bharat Bijlee, Vinati Organics, Bandhan Bank, Dhanuka Agritech और TFCI के शेयर शामिल हैं.
Rail Vikas Nigam Ltd
सरकारी कंपनी RVNL के बोर्ड ने FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत शेयरधारकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 2.11 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा. BSE पर 17 मई को शेयर 299.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Balkrishna Industries
टायर बनाने वाली कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने FY24 के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यू पर 4 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. शेयर 17 मई को BSE पर 5% के अपर सर्किट के साथ 2798.95 रुपए के बाव पर बंद हुआ था, जोकि नया 52-वीक हाई भी है.
Zee Entertainment Enterprises Ltd
ZEEL के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 1 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा. शेयर शुक्रवार को 140.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
JSW Steel
JSW ग्रुप की स्टील कंपनी मार्च तिमाही के नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. बोर्ड ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.30 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. शेयर BSE पर 17 मई को 1.5% की गिरावट के साथ 893.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Zydus Lifesciences
फार्मा सेक्टर की कंपनी Zydus Lifesciences ने 17 मई को तिमाही नतीजे जारी किए. साथ ही में बोर्ड ने FY24 के लिए डिविडेंड को भी मंजूरी दी. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 3 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी मिली है. बता दें शेयर शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट के साथ 1104.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Bharat Bijlee
Bharat Bijlee के बोर्ड ने Q4 नतीजों के साथ डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 35 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा. यानी निवेशकों को 700% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. शेयर 17 मई को 5% के अपर सर्किट के साथ 3902.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Vinati Organics
स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Vinati Organics ने 17 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. इस दौरान बोर्ड मीटिंग में FY24 के लिए डिविडेंड को भी मंजूरी मिली. बोर्ड ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. शुक्रवार को Vinati Organics का शेयर BSE पर सवा दो फीसदी की मजबूती के साथ 1660 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Bandhan Bank
प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की कंपनी Bandhan Bank ने शुक्रवार को नतीजे जारी किए. बोर्ड मीटिंग में FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी. इसके तहत निवेशकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 1.5 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा. Bandhan Bank का शेयर 17 मई को BSE पर 182.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Dhanuka Agritech
पेस्टीसाइड और एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री की कंपनी Dhanuka Agritech ने 17 मई को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. नतीजों के साथ कंपनी के बोर्ड ने फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 6 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. बता दें कि शेयर शुक्रवार को करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1313 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Tourism Finance Corporation of India
स्मॉलकैप कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ 17 मई को डिविडेंड का भी ऐलान किया. बोर्ड मीटिंग में 10 रुपए के फेस वैल्यू पर प्रति शेयर 2.5 रुपए के डिविडेंड को मंजूरी मिली है. शेयर शुक्रवार को BSE पर 162.30 रुपए के बाव पर बंद हुआ था.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications