Greenpanel Industries Share : आज शेयर बाजार में फिर से तेजी दिख रही है और सेंसेक्स-निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये हैं। आज करीब 12 बजे सेंसेक्स 272.79 अंक या 0.44 फीसदी बढ़ कर 62777.59 पर और निफ्टी 81.80 पॉइंट या 0.44 फीसदी बढ़ कर 18644.60 पर है। आज लगभग 1681 शेयरों में तेजी दिख रही है, जबकि 1448 शेयरों में गिरावट है। वहीं 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। पर अनुमान है कि बाजार में तेजी और रह सकती है। इस बीच एक शेयर है जो निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे सकता है। ये है ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का शेयर। ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 3 सालों में भी अच्छा रिटर्न दे चुका है।
ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 3 सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 25 अक्टूबर 2019 को शेयर बाजार में आने के बाद से कंपनी का शेयर करीब 925 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 25 अक्टूबर 2019 को 36.55 रु पर था, जबकि आज यह 375 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 9.25 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 50000 रु 5 लाख रु से अधिक बन गए हैं। ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का शेयर अभी है 375 रु पर, जबकि आगे इसके लिए टार्गेट है 505 रु तक। ये टार्गेट दिया है शेयरखान ने। यदि ये 505 रु तक जाता है तो आपको रिटर्न मिल सकता है 35 फीसदी। 35 फीसदी रिटर्न से आपके 3 लाख रु को 4 लाख रु से अधिक बना दिया है। 5 दिन में ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का शेयर 9 फीसदी से अधिक चढ़ा है। एक महीने में इसमें कोई बढ़त-घटत नहीं हुई। इसके 6 महीने का रिटर्न निगेटिव 25 फीसदी रहा है। 2022 में अब तक इसने 9.5 फीसदी का नुकसान कराया है। इसके एक साल का रिटर्न करीब 2 फीसदी सकारात्मक रहा है। कितना है हाई लेवल ग्रीनपैनल भारत में लकड़ी के पैनल की सबसे बड़ा निर्माता कंपनी है। उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में इसके अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट टॉप क्वालिटी वाले मीडियम डेन्सिटी फाइबरबोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड, सजावटी विनियर, फर्श और दरवाजे बनाते हैं। इनोवेटिव और स्थिरता कंपनी का कल्चर है। स्टॉक ट्रेडिंग खाता खोलने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपको अलग-अलग प्रकार के खातों के बारे में पता हो और फिर आप अपने लिए सही खाता खोलें। एक कैश अकाउंट और एक मार्जिन अकाउंट दो प्रकार के ब्रोकरेज खाते हैं जो आमतौर पर निवेश फर्म पेश करती हैं। कैश अकाउंट में खरीदी गई सिक्योरिटीज के लिए आपको पूरी राशि का भुगतान करना होगा। आपको इस खाते में लेनदेन के भुगतान के लिए अपनी निवेश कंपनी से लोन लेने की मनाही है।
कितना दे सकता है रिटर्न
आगे कितना दे सकता है रिटर्न
नुकसान भी कराया है
इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 625.70 रु और निचला स्तर 330.40 रु रहा है। 625.70 रु का स्तर इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर भी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 4,700.31 करोड़ रु है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
इन बातों का रखें ध्यान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications