
Best Shares of Last Month : बीता एक महीना शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा है। बीता हफ्ता भी शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं रहा। बात करें बीते एक महीने की तो इस दौरान सेंसेक्स 1296.71 अंक या 2.15 फीसदी गिरा, वहीं निफ्टी 358 अंक या 2.01 फीसदी कमजोर हुआ। पर कई ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में अमीर बना दिया है। यहां हम आपको उन शेयरों के नाम बताएंगे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा एक महीने में ढाई गुने से अधिक कर दिया है। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
झावेरी क्रेडिट्स : 164.48 फीसदी
झावेरी क्रेडिट्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 32.58 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में ये शेयर 164.48 फीसदी उछला। ये शेयर एक महीने में 19.06 रु से 50.41 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की तेजी के साथ 50.41 रु पर बंद हुआ। 164.48 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.64 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। हालांकि छोटी कंपनी के शेयरों में काफी जोखिम रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें।
सोमा टेक्सटाइल्स : 145.23 फीसदी
सोमा टेक्सटाइल्स ने भी पिछले एक महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 12.47 रु से 30.58 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 145.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 102.64 करोड़ रु है। एक महीने में 145.23 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 30.58 रु पर बंद हुआ।
ईयंत्रा वेंचर्स : 139.75 फीसदी
ईयंत्र वेंचर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने एक महीने में 139.75 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 64.40 रु से 154.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 139.75 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.23 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 154.40 रु पर बंद हुआ।
सूर्यलता एसपीजी : 133.44 फीसदी
सूर्यलता एसपीजी ने भी बीते एक महीने निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 301.25 रु से 703.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 133.44 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 300.08 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 703.25 रु पर बंद हुआ।
टेलरमेड रिन्यूएबल : 130.70 फीसदी
टेलरमेड रिन्यूएबल ने भी एक महीने में निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर इस दौरान 90.40 रु से 208.55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 130.70 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 204.90 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 208.55 रु पर बंद हुआ।
ये हैं बाकी अच्छा परफॉर्म करने वाले शेयर
जिन अन्य शेयरों ने निवेशकों को एक महीने में 100 फीसदी से अधिक रिटर्न देकर उनका पैसा डबल से ज्यादा किया है, उनमें नेटलिंक्स (128.23 फीसदी), पल्सर इंटरनेशनल (106.82 फीसदी) और लोहिया सिक्योरिटीज (102.68 फीसदी) शामिल हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications