नई दिल्ली, जुलाई 10। महंगाई के मोर्चे पर हर दूसरे दिन आम आदमी के लिए एक बुरी खबर आ रही है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब दूध भी महंगा हो गया। पिछले दिनों अमूल ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रु की बढ़ोतरी की थी। अब एक और प्रमुख दूध सप्लायर मदर डेयरी ने अधिक इनपुट लागत के कारण दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बता दें कि नयी कीमतें 11 जुलाई से लागू होंगी।
जानिए नयी कीमतें
संशोधित कीमतों के अनुसार थोक वेंडेड दूध (टोकन दूध) रविवार से 44 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जाएगा, जबकि मौजूदा कीमत 42 रुपये प्रति लीटर है। फुल क्रीम दूध (पॉली पैक) अब 55 रु प्रति लीटर से बढ़ कर 57 रु प्रति लीटर हो जाएगा। टोंड दूध की कीमत 45 रु प्रति लीटर से संशोधित होकर 47 रु कर दी गई है, जबकि डबल टोंड दूध (लाइव लाइट) की दरें 39 रु प्रति लीटर से बढ़ कर 41 रु हो गई हैं। रविवार से गाय के दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि अभी यह 47 रुपये प्रति लीटर है। आधा लीटर दूध के पाउच की कीमतों में 1 रु की वृद्धि की गई है, जिसका अर्थ है यह 2 रु प्रति लीटर महंगा बिकेगा।
करीब डेढ़ साल बाद बढ़ाए दाम
मदर डेयरी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मालूम हो कि 1 जुलाई से अमूल ने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने कहा है कि वे 11 जुलाई 2021 से दिल्ली-एनसीआर में अपने लिक्विड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है। नयी कीमतें मदर डेयरी के दूध के सभी वेरिएंट पर लागू होंगे।
क्यों महंगा किया दूध
मदर डेयरी का कहना है कि ओवरऑल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति का दबाव का पड़ रहा है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है। साथ ही चल रही महामारी के कारण दूध उत्पादन का संकट भी है। पिछले एक साल में प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट के साथ फार्म की कीमतों में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन सभी बातों को देखते हुए मदर डेयरी ने दूध महंगा किया है।
कितना दूध बेचती है मदर डेयरी
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने के ऐलान के साथ ही कहा है कि पिछले तीन-चार हफ्तों में दूध की अकेले फार्म कीमतों में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में दूध खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद कंपनी ने उपभोक्ता कीमतों को बरकरार रखा। नयी कीमतों से दूध का दाम सिर्फ 4 प्रतिशत बढ़ेगा।
अमूल का दूध महंगा
अमूल दूध का दाम अब 58 रु प्रति लीटर है। अमूल का आधे लीटर का पैकेट 29 रु में मिलेगा। कंपनी के मुताबिक पैकेजिंग लागत में 30-40 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट लागत में 30 प्रतिशत और ऊर्जा लागत में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके चलते इनपुट लागत में वृद्धि हुई है। इसी के नतीजे में कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications