Amul Butter Shortage : अमूल भारत के टॉप डेयरी प्रोडक्ट्स ब्रांड्स में से एक है। इसके दूध के बाद मक्खन भी काफी पसंद किया जाता है। पर अमूल मक्खन को लेकर एक निगेटिव खबर आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार दिल्ली, अहमदाबाद और पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाजार में अमूल बटर की कमी दिख रही है। ग्राहकों ने इस समस्या की जानकारी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और इस मामले पर कई ट्वीट्स किए गए हैं। मक्खन इस समय किराना ऐप्स पर भी उपलब्ध नहीं है। किल्लत के कारण नकली अमूल मक्खन भी बाजार में आ रहा है।

सबसे पहले अहमदाबाद से आई शॉर्टेज की खबर
अमूल के मक्खन की शॉर्टेज की जानकारी सबसे पहले अहमदाबाद से सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 20 से 25 दिनों से अमूल बटर बाजार में उपलब्ध नहीं है। डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि सप्लाई में कमी है और उन्हें भी माल पीछे से नहीं मिल रहा है। इस बीच एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि अहमदाबाद में कहीं भी मक्खन नहीं है। अमूल सहित अन्य डेयरियां पर्याप्त उत्पादन नहीं कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि यह कमी एक सप्ताह तक रह सकती है।

अमूल ब्रांड के मक्खन की सप्लाई में कमी
कई मीडिया रिपोर्टों में जो जानकारी सामने आई है कि कई भारतीय राज्यों में सुपरमार्केट, किराने की दुकानों और डिलीवरी ऐप तक पर अमूल ब्रांड के मक्खन की सप्लाई में कमी की जानकारी सामने आई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि क्या आपको एहसास हुआ कि अमूल बटर किसी भी प्लेटफॉर्म या सुपरमार्केट में मिलना बेहद मुश्किल हो गया है?। एक अन्य ने अमूल को किए गए एक ट्वीट में लिखा कि कृपया प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में खुदरा विक्रेताओं के मामलों से निपटने वाले अपने संबंधित व्यक्ति की डिटेल प्रदान करें। डिस्ट्रीब्यूटर मक्खन की कमी बताकर ब्लैकमेल कर रहे हैं, वे चाहते हैं कि रिटेलर अन्य उत्पादों को खरीद लें जिन्हें वे बेचने में असमर्थ हैं।

क्यों हुई ये शॉर्टेज
सवाल ये भी है कि आखिर ये कमी हुई क्यों? अमूल के अनुसार बाजार में मक्खन की कमी का कारण दिवाली त्योहार के दौरान प्रोडक्ट की हाई डिमांड को माना जा सकता है। अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार अमूल में मक्खन का उत्पादन सामान्य से अधिक है। बाजार में अमूल मक्खन की आपूर्ति और उपलब्धता 4-5 दिनों में पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।
दिक्कत फिलहाल बरकरार
दिल्ली के ब्रह्मपुरी के एक दुकानदार हैं अहसान। उनका कहना है कि पिछले 20-25 दिनों से बाजार में अमूल बटर उपलब्ध नहीं है। डिस्ट्रीब्यूटर सप्लाई की कमी की बात कह रहे हैं। इससे दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों को बड़ी संख्या में अमूल बटर खरीदने वाले ग्राहकों को वापस लौटाना पड़ रहा है। हालांकि अमूल दूध उपलब्ध है। इसकी कमी नहीं हो रही है। इसकी सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा। वहीं अमूल क्रीम और घी की सप्लाई भी प्रभावित होती दिखी है। पंजाब के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि गुरदासपुर के बटाला शहर में अमूल बटर की कमी क्यों है। वे सवाल करते हैं कि क्या ऐसा हर जगह है?
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications