Shreyas Iyer Net Worth: आज आईपीएल के महासंग्राम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स सीजन का पहला मुकाबले खेलने जा रहे हैं. पंजाब की कप्तानी इस बार भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर करने जा रहे. इससे पहले अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर और दिल्ली कैपिटल को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं. उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए खरीदा है. स्टार प्लेयर साल 2015 से आईपीएल में खेल रहे हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल कैरियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल के साथ की.
श्रेयस अय्यर को नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर करोड़पति हैं. 2024 तक उनकी कुल संपत्ति 58 करोड़ रुपये (लगभग 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) होने का अनुमान है. यह संपत्ति उनके क्रिकेट करियर से आती है, जिसमें इंटरनेशनल मैच, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं. 2015 में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में अपनी शुरुआत की थी, जहां उन्हें 2.6 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. 2018 तक टीम के कप्तान की भूमिका निभाने के बाद उनका सैलरी बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो गया.
बड़े ब्रांड से अय्यर की कमाई
श्रेयस अय्यर की इनकम में एंडोर्समेंट का अहम योगदान है. अय्यर BoAt, Manyavar, Dream11, CEAT और Google Pixel जैसे ब्रैंड्स से जुड़े हैं. श्रेयस अय्यर का घर भी काफी आलीशन है. 2020 में उन्होंने मुंबई के लोढ़ा वर्ल्ड टॉवर में करीब 11.85 करोड़ रुपये में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा. चार बेडरूम वाला यह अपार्टमेंट 2618 वर्ग फीट में फैला है, जोकि सी फेसिंग भी है.
श्रेयस अय्यर का कार कलेक्शन
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनकी बेशकीमती संपत्तियों में 2.45 करोड़ रुपए की कीमत वाली मर्सिडीज-बेंज जी63 एएमजी और 3 करोड़ रुपए की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी हुराकैन शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास ऑडी एस5 भी है.

आज पंजाब से भिड़ेंगे गुजरात के टाइटन्स
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार पंजाब किंग्स की टीम मैदान में होगी, जहां शुभमन गिल के गुजरात टाइटन्स से मुकाबला होगा. बता दें कि गुजरात 2022 की टाइटल विजेता है. जबकि पंजाब को अब तक खिताब का इंजतार है. गुजरात की ओर से कप्तान गिल के अलावा जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, मसूद शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, गेराल्ड कोएत्जे और अनुभवी इशांत शर्मा खेलेंगे.
गुजरात से मुकाबले में पंजाब की टीम में आज कप्तान अय्यर के अलावा जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, स्टोइनिस, मार्को जानसेन, शशांक सिंह, मुशीर खान, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलदीप सेन, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार रहेंगे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications