Siraj Net Worth: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में जीत दर्ज की। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सिराज ने 104 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

मैदान से पैसा भी बटोर रहे सिराज
सिराज सिर्फ एक शानदार गेंदबाज ही नहीं बल्कि अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति लगभग 57 करोड़ रुपए है। इतनी बड़ी कमाई में सबसे बड़ा योगदान क्रिकेट से मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स और IPL की कमाई का है।
BCCI से मिलता है सालाना 5 करोड़ रुपए
मोहम्मद सिराज इस समय BCCI के A ग्रेड में शामिल हैं। इस ग्रेड के तहत उन्हें हर साल 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा वे अलग-अलग फॉर्मेट्स टेस्ट, वनडे और टी20 खेलने पर मैच फीस भी प्राप्त करते हैं, जिससे उनकी कमाई और बढ़ती है।
IPL ने बदली सिराज की किस्मत
IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग सिराज के लिए एक बड़ा मौका साबित हुई। 2025 में उन्हें गुजरात टाइटन्स ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले वे बैंगलोर और हैदराबाद की टीमों के लिए खेल चुके हैं। अब तक IPL से उन्होंने करीब 45 करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी से ही कमा लिए हैं।
ब्रांड डील से भी हो रही कमाई
तेज गेंदबाजी के अलावा सिराज कई नामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वे MyCircle11, CoinSwitch Kuber, MyFitness और Thums Up जैसे ब्रांड्स से जुड़े हैं। इन विज्ञापनों से भी उन्हें लाखों की आमदनी होती है।
हैदराबाद में आलीशान घर
सिराज का जीवनशैली अब लग्जरी हो गई है। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में उनका एक शानदार घर है। एक समय में ऑटो चलाने वाले पिता के बेटे सिराज ने अब वो मुकाम हासिल किया है, जो बहुत कम को नसीब होता है।
मेहनत और लगन ने बना दिया सुपरस्टार
मोहम्मद सिराज की सफलता यह दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। आज सिराज सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं, जिन्होंने संघर्षों से लड़कर करोड़ों की दुनिया में कदम रखा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications