नयी दिल्ली। अगर आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं या आपको नये स्मार्टफोन की जरूरत है तो जितनी जल्दी हो सके खरीदारी कर लें। क्योंकि बहुत जल्द स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इसी समय स्मार्टफोन खरीदना आपको सस्ता पड़ेगा, मगर कुछ ही दिनों में आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। इसके पीछे सरकार का एक फैसला है, जिससे स्मार्टफोन्स की लागत बढ़ जाएगी और इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। ग्राहकों को नए स्मार्टफोन के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। ये एक बेहतर मौका है नया स्मार्टफोन खरीदने का। आइए जानते हैं क्यों बढ़ वाले हैं स्मार्टफोन्स के दाम।
सरकार ने बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले और टच पेनल्स पर 10 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) लगा दी है। इससे सैमसंग, ऐप्पल, वीवो, शिओमी, ओप्पो और रियलमी के फोन महंगे हो जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये फैसला आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लिया गया है, क्योंकि इससे देश के अंदर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि अतिरिक्त सेस के कारण असल शुल्क 11 फीसदी होगा।
कितनी बढ़ सकती है स्मार्टफोन्स की कीमत
इस इम्पोर्ट ड्यूटी से स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1.5% से 5% के बीच की बढ़ोतरी हो सकती है। इस कदम से त्योहारी सीजन से पहले मांग में गिरावट भी आ सकती है। डिस्प्ले और टच पैनल मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण पुर्जों में हैं। क्वालिटी के आधार पर इन दोनों की चीजों की कीमत डिवाइस की लागत की 15 से 25 फीसदी होती है।
पहले ही लगना था ये शुल्क
सरकार का मानना है कि डिस्प्ले पैनल पर ड्यूटी लगाने के लिए यही समय सही है, क्योंकि यह चरणबद्ध-विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) में मोबाइल फोन के लिए तय किए गए तत्वों में से एक है। यह ड्यूटी मूल रूप से पिछले साल अप्रैल से लागू की जानी थी। लेकिन इसे दो बार टाल दिया गया। असल में सरकार ने इन चीजों के निर्माताओं को देश में ही आधार स्थापित करने के लिए और अधिक समय दिया। इस समय लगभग चार कंपनियां हैं जो देश में डिस्प्ले पैनल बना रही हैं, जिनमें होलटेक और टीसीएल शामिल हैं।
क्या करेंगी कंपनियां
कुछ कंपनियों ने कहा है कि इससे स्मार्टफोन्स की कीमतें तुरंत बढ़ सकती हैं। जबकि कुछ कंपनियां उपभोक्ताओं को बचाने के लिए जितना संभव हो सकेगा उतनी लागत खुद वहन करेंगी। इधर गूगल के साथ की गयी पार्टनरशिप के तहत जियो ऑर्बिक स्मार्टफोन सीरीज को एक बार फिर मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों में ऑर्बिक स्मार्टफ़ोन को कई सर्टिफिकेशंस भी मिले हैं। ये फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने एंट्री-लेवल के एंड्रॉइड स्मार्टफोन को बेहद कम दामों पर लॉन्च कर सकती है। नया स्मार्टफोन 40 डॉलर यानी लगभग 3,000 रुपये का हो सकता है। रिलायंस ने जियो फोन के साथ फीचर फोन मार्केट में पहले ही हलचल मचा दी थी, हालांकि वो फोन 4जी सपोर्ट वाला था। मगर अब 4जी सपोर्ट वाला एक फुल-एंड्रॉइड गो या एंड्रॉइड स्मार्टफोन आ रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications