Smriti Mandhana Brand Value: भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और अगर किसी खिलाड़ी ने कोई ट्रॉफी जीत दी तो वह देश के लिए सुपर हीरो बन जाते हैं। आईपीएल में भले ही रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम कभी आईपीएल का किताब न जीत पाई हो, लेकिन वूमेंस प्रीमियर लीग का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने नाम कर लिया है। ऐसे में आरसीबी की टीम को जबरदस्त फेम मिल रहा है और एक्सपर्ट्स के द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना की ब्रांड वैल्यू यह वूमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार यह खिताब जीतने के बाद स्मृति मंधाना की ब्रांड वैल्यू में करीब 30 प्रतिशत तक का जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इस समय स्मृति मंधाना की ब्रांड वैल्यू 10 से 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास की है। मिल दही जानकारी के मुताबिक मंधना का बढ़ता हुआ ब्रांड पोर्टफोलियो और उनकी फीस इस साल के आखिरी तक उनकी टोटल ब्रांड वैल्यू को 30 प्रतिशत तक ज्यादा बेहतर बना सकती है।

जाहिर सी बात है वुमेंस प्रीमियर लीग का किताब देखने के बाद कई सारे ऐसे ब्रांड होंगे जो स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्हें आरसीबी के पहली बार चैंपियन बनने का फायदा भी मिलेगा। क्योंकि भारत में क्रिकेट की इतनी जबरदस्त लोकप्रियता है इसलिए इस जीत ने स्मृति मंधाना को लाइमलाइट में ला दिया है। हो सकता है आने वाले समय में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की में और वूमेंस दोनों टीम एक साथ किसी ऐड में देखी जा सकें।
बेसलाइन वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तुहीन मिश्रा ने उपल में आरसीबी की जीत को एक तिहासिक जीत बताया है। मिश्रा को स्मृति मंधाना का पोर्टफोलियो मैनेज करने के लिए भी जाना जाता है।
मिश्रा ने कहा कि आरसीबी हमेशा से ही एक लोकप्रिय टीम रही है हालांकि, आरसीबी की पुरुष टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। उन्होंने कहा लेकिन अचानक से स्मृति मंधाना आईं। हालांकि उनका पहला साल बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा क्योंकि बतौर कप्तान यह उनका पहला साल था।
लेकिन इसके बाद उनकी कैप्टंसी स्किल में काफी ज्यादा सुधार हुए और अब स्मृति मंधाना एक बेहतर लीडर और मोटीवेटर भी बन चुकी है। इसके अलावा टीम के बाकी प्लेयर से भी उनकी तारीफ सुनने को मिलती है। इसके अलावा मंधाना की परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त सुधार हुआ है, क्योंकि इस सीजन में वह वूमेंस प्रीमियर लीग के टॉप स्कोरर्स में शामिल हैं।
स्मृति मंधाना के एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो पर बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि मंडाना गल्फ ऑयल की की ब्रांड एंबेसडर है, जिसके ब्रांड एंबेसडर खुद भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हैं, तो इससे उन्हें काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे ब्रांड से एंडोर्समेंट मिलने के बाद प्लेयर को खुद पर भरोसा होता है कि उनकी परफॉर्मेंस अच्छी है और वह कंसिस्टेंसी के साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि इस समय स्मृति मंधाना के पोर्टफोलियो में कुछ 15 से 16 ब्रांड शामिल है, जिनमें इस साल के अंततक जाहिर तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
वहीं एक अमीर क्रिकेटर होने के साथ सोशल मीडिया पर भी स्मृति मंधाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और वह किसी भी फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी सुपरस्टार को इस मामले में टक्कर दे सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications