जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा ई कॉमर्स कंपनियां शानदार ऑफर के साथ सेल शुरू करने की तैयारी में हैं। इसी बीच प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे खासे ऑफर दिए जाने हैं।
नई दिल्ली: जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा ई कॉमर्स कंपनियां शानदार ऑफर के साथ सेल शुरू करने की तैयारी में हैं। इसी बीच प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे खासे ऑफर दिए जाने हैं। इस दौरान मोबाइल फोन और एसेसरीज बेहतरीन प्राइस रेट के साथ लिस्ट किए जाएंगे।

इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जाना है। वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट के बाद ई-कॉर्मस मार्केटप्लेस स्नैपडील ने अपने फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा की है। स्नैपडील ने कहा कि उसका इस फेस्टिव सीजन का पहला सेल 16 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा। स्नैपडील ने इसे कम में दम नाम दिया है।
इस कार्डस से खरीदारी पर विशेष छूट दी
जानकारी दें कि स्नैपडील ने इसे 'कम में दम' नाम दिया है और यह भी कहा है कि इस सेल में शामिल वस्तुएं 92 शहरों के करीब 1.25 लाख प्रतिभागियों की राय जानने के बाद चुनी गई हैं। इस सर्वे में शामिल 42 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इस सेल में डेली यूज के लिए गैजेट्स खरीदना चाहेंगे जबकि किचनवेयर दूसरा सबसे लोकप्रिय सेगमेंट रहा। इसके लिए 38 फीसदी लोगों ने मत दिए। खरीदारों ने होम डेकॉर, गिफ्टिंग आईटम्स और एथनिक वेयर के लिए भी अपनी राय रखी। स्नैलडील ने कहा है कि एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा रत्नाकर बैंक के कार्डस पर विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा पेटीएम एवं अन्य ईवॉलेट्स के माध्यम से भी खरीदारी करने वालों को छूट मिलेगी।
फ्लिपकार्ट सेल में भारी डिस्काउंट
उधर, फ्लिपकार्ट ने त्योहारी सीजन की शुरुआत करते हुए शनिवार को अपने फ्लैगशिप छह दिवसीय 'बिग बिलियन डेज सेल की घोषणा कर दी। इसका आयोजन इस साल 16 से 21 अक्टूबर के बीच होगा। कंपनी ने कहा है कि फ्लिपकार्ट प्लस कस्टमर्स को इस महासेल का लाभ 15 अक्टूबर से ही लेने का मौका मिल सकेगा। ईकॉमर्स मार्केटप्लेस ने फेस्टिव सीजन को खास बनाने के लिए इस साल 850 शहरों में 50 हजार से अधिक किराना स्टोर्स को अपने साथ जोड़ा है। इस महासेल के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10 फीसदी का डिस्काउंट देगा। फ्लिपकार्ट ने नो कास्ट ईएमआई के लिए बजाज फिनसर्व और कैशबैक के लिए पेटीएम के साथ करार किया है।
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिलेंगे ये ऑफर
इसके साथ ही अमेजन ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का ऐलान कर दिया है। अमेज़न इंडिया की साइट पर जारी एक बैनर में लिखा है ‘Coming Soon'। अमेजन की सबसे बड़ी सेल को लेकर अमेजन इंडिया की साइट पर एक माइक्रो साइट भी बनाई गई है, जहां ऑफरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। सेल में प्राइम मेंबर्स को वरीयता दी जाएगी। अमेजन की माइक्रो साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सेल में होम एंड किचन अप्लाइंसेस पर 60% तक, क्लोदिंग एंड एसेसरीज पर 70% तक, फूड एंड गारमेंट पर 50% तक और इलेक्ट्रॉनिक एंड एसेसरीज पर 70% तक की छूट ग्राहकों को दी जा सकती है। सेल में कैसबेक रिवार्ड की भी बात कही गई है। इन सबके अलावा अमेजन पे की ओर से डेली शॉपिंग रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे। इसमें ग्राहक रोजाना 500 रुपये बचा पाएंगे। सेल में एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें 13,500 तक की छूट मिल सकेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications