Planning to make son rich with mutual fund sip: सभी की इच्छा होती है कि उसके बच्चे अमीर बनें और उनके जीवन में आर्थिक दिक्कतें न आएं। वहीं ऐसा होना भी काफी आसान है। लेकिन जरूरत है कि इसके लिए सही प्लानिंग करके निवेश की शुरुआत की जाए।
अगर आप केवल 2500 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत करें तो भी आपका बेटा 25 साल की उम्र में करोड़पति बन सकता है। जरूरत है कि किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश शुरू किया जाए।

जहां तक निवेश प्लान की बात है तो म्यूचुअल फंड में हर माह 2500 रुपये का निवेश शुरू किया जाए और हर साल इसमें 10 फीसदी की बढ़त की जाए। ऐसा अगर 25 साल तक होता रहे तो आपका बेटा करोड़पति बना जाएगा। यहां पर माना यह जा रहा है कि म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 12 फीसदी का रिटर्न दे।
जहां तक म्यूचुअल फंड स्कीम के हर साल औसतन 12 फीसदी रिटर्न की बात है, टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कमों की लिस्ट खबर के अंत में दी जा रही है।
इस प्रकार से अगर पैसा जमा किया जाएगा तो 25 साल में आपका कुल मिलाकर निवेश करीब 30 लाख रुपये का होगा। वहीं रिटर्न के रूप में रीब 70 लाख रुपये मिलेगा। इस प्रकार से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आप हर साल निवेश को बढ़ाना नहीं चाहते हैं तो हर माह 5100 रुपये का निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर हर माह 5100 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में किया जाए तो 25 साल में सीधे 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का बीते 5 साल का हर साल का औसत रिटर्न बताया जा रहा है। सभी स्कीमों का वार्षिक औसतन रिटर्न 22 प्रतिशत से ज्यादा का रहा है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 27.02 प्रतिशत
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम : 24.10 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.54 प्रतिशत
- क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम : 22.38 प्रतिशत
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 22.00 प्रतिशत
नोट: म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 23 जून 2023 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications