सोने में निवेश शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो सरकार आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। सरकार ने गोल्ड बांड्स 2020-21 (सीरीज XI) का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: सोने में निवेश शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो सरकार आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। सरकार ने गोल्ड बांड्स 2020-21 (सीरीज XI) का ऐलान कर दिया है। इस गोल्ड बॉन्ड में आप 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

आरबीआई ने कहा है कि बॉन्ड का नॉमिनल वैल्यू 4912 रुपये तय हुआ हुई। बॉन्ड का मूल्य इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिडेट (आईबीजेए) द्वारा दी गई 27 से 29 जनवरी के बीच 999 प्योरिटी वाले गोल्ड के औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय की गई है। इन बॉन्डों की सेटलमेंट डेट 9 फरवरी 2021 तक की गई है। अहम बात ये है कि 1 फरवरी को ही वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। कोरोना महामारी और उसके बाद आर्थिक संकट के कारण यह बजट बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।
जानिए कब से कब तक खरीद सकते सस्ता सोना
आरबीआई ने इस बयान में यह भी बताया है कि इस बॉन्ड की ऑनलाइन पेमेंट और खरीदारी करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट देने का निर्णय भी लिया गया है। ऐसे निवेशको के लिए इस गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4862 रुपये प्रति ग्राम होगी। बता दे कि इसके पहले जारी हुए सीरीज X के गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस 5,104 रुपये प्रति ग्राम थी। यह इश्यू 11 जनवरी से 15 जनवरी तक सब्सक्रिप्सन के लिए खुला था। 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच खुलने वाला सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का 11वें सीरीज में मिनियम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोने में निवेश किया जा सकेगा। यह निवेश सीमा इडिविज्यूल निवेशकों के लिए है। वहीं एचयूएफ 4 किलोग्राम तक निवेश कर सकेगे जबकि Trusts इसमें 20 किलोग्राम तक निवेश कर सकेंगे। यह निवेश सीमा प्रति वित्त वर्ष के आधार पर लागू होगी।
यहां से खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप एक ग्राम सोने में भी निवेश कर सकते हैं। आप यहां एक साल में कम से कम एक ग्राम और ज्यादा से ज्यादा 500 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने से आपको टैक्स छूट भी मिलती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को आप अपने बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा पोस्ट ऑफिस, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या बंबई स्टॉक एक्सचेंज से खरीद सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें
नवंबर 2015 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। इससे फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाने और सोने की खरीद में इस्तेमाल होने वाली घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है। घर में सोना खरीद कर रखने के बजाए अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं, तो आप टैक्स भी बचा सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के निवेश करने वाला व्यक्ति एक कारोबारी साल में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है।
गोल्ड बॉन्ड फिजिकल गोल्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना फिजिकल गोल्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। वहीं, आपको जब पैसे की जरूरत हो तो आप आसानी से अपना सोना बेच भी सकेंगे। सरकार अलग-अलग समय पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करती है। जब कभी इसके इश्यू को जारी किया जाता है, निवेशक एसजीबी को सब्सक्राइब कर सकते हैं। निवेशक 1 ग्राम से इसमें निवेश कर सकते हैं। अलॉटमेंट पर उन्हें गोल्ड बॉन्ड सर्टिफिकेट दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत एक निवेशक एक साल में ज्यादा से ज्यादा 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। इस स्कीम में इनवेस्ट करके आप टैक्स बचा सकते हैं। भुनाते समय निवेशक को सोने का मूल्य प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications