Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। इस स्कीम को 12 फरवरी को शुरू किया गया था और कल यानी 16 फरवरी 2024 शुक्रवार के बाद से इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप इस स्कीम में पैसे लगाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। सरकार के द्वारा इस समय आपको मार्केट रेट से कम कीमत पर सोना दिया जा रहा है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 के दौरान आपको एक ग्राम सोना 6263 रुपए की कीमत पर मिल रहा है। अगर बात की जाए मार्केट रेट की तो सोना 63,000 प्रति 10 ग्राम है, यानी फिजिकल गोल्ड यह 6300 प्रति ग्राम की कीमत में बिक रहा है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा और बेहतर रिटर्न भी मिल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत सरकार की सावरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की चौथी सिरीज है। यह साल 2023-24 के लिए है, जिससे 12 से लेकर 16 फरवरी 2024 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गोल्ड बॉन्ड में आपको यूनिट मिलती है, जिसमें एक यूनिट सोना 1 ग्राम सोने के बराबर होता है। जानकारी के लिए बता दे कि इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 21 फरवरी 2024 को जारी किया जाना है।
यहां पर आपको 1 ग्राम सोना 6263 रुपए का मिल रहा है। टेक्निकल शब्दों में कहा जाए तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 सीरीज 4 का इश्यू प्राइस 6263 रुपए है। अगर आप ज्यादा सोना नहीं खरीदना चाहते हैं, तो इस स्कीम के तहत आप मात्र एक ग्राम सोने में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यह इन्वेस्टमेंट मार्केट रिस्क से फ्री रहता है और आपको अच्छा रिटर्न भी देता है। इस पर सरकार के द्वारा जबरदस्त ब्याज दिया जाता है, जो आपको मेच्योरिटी पीरियड के बाद नहीं बल्कि हर 6 महीने पर मिलता रहता है।
क्या है इसका मैच्योरिटी टेन्योर
सरकार के द्वारा जारी की गई सीरीज 4 के इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी 8 साल की होती है। लेकिन आप चाहे तो इसे 5 साल के बाद ही बाहर निकाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत इन्वेस्टर्स को 2.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलता है, जो लगभग हर 6 महीने के बाद दे दिया जाता है।
इसके अलावा अगर आप चाहें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे गिरवी रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर जो इंटरेस्ट मिलता है वह टैक्सेबल होता है।
इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की योजना को भारत सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू किया गया था। उसके बाद से इसमें लोगों का निवेश काफी ज्यादा बढ़ता गया है।अगर आपका किसी बैंक में खाता है तो आप वहां से बड़ी आसानी से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।
इस स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करके अगर आप फायदा उठाना चाहते हैं तो अभी भी आपके पास दो दिन का समय है। शुक्रवार यानी 16 फरवरी 2024 के दिन के बाद इस गोल्ड बॉन्ड की बिक्री नहीं की जाएगी। इसलिए अगर आप इसमें पैसे निवेश करना चाहते हैं तो आप आज या कल तक में काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications