अकसर फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए बढ़िया खबर है। एयरलाइन स्पाइसजेट अपने यात्रियों के लिए नया ऑफर लेकर आया है। जिससे यात्रियों को वाकई फायदा होने वाला है।
नई दिल्ली: अकसर फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए बढ़िया खबर है। एयरलाइन स्पाइसजेट अपने यात्रियों के लिए नया ऑफर लेकर आया है। जिससे यात्रियों को वाकई फायदा होने वाला है। लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट ने अपने घरेलू यात्रियों के लिए एक स्कीम शुरू की है, जिसका नाम जीरो चेंज फी है। ये ऑफर उन यात्रियों के लिए जिन्हें अपनी यात्रा में किसी कारण से कोई बदलाव करना पड़ गया हो। 1 अप्रैल से और महंगा होगा हवाई सफर, रेल के बाद अब हवाई यात्रियों को लगा झटका

बिना किसी चार्ज के करें तारीख में बदलाव
स्पाइसजेट के मुताबिक अगर किसी यात्री को प्रस्थान की तारीख में बदलाव करना है तो वो ऐसा कर सकता है, इसके लिए उन्हें किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा, इसलिए इस ऑफर का नाम जीरो चेंज फी रखा गया है। बता दें कि यात्री को अपने घरेलू सफर में बदलाव की जानकारी 7 दिन पहले देनी होगी। इसके बाद वो अपनी यात्रा की नई तारीख को चुन सकता है। हालांकि ऐसा वो सिर्फ एक बार ही कर सकता है।
जानिए कब तक वैलिड है ऑफर
ये ऑफर उन डायरेक्ट घरेलू उड़ानों के लिए है जिनकी बुकिंग 27 मार्च, 2021 से लेकर 4 अप्रैल 2021 के बीच की गई है, इस टिकट से यात्रा 27 मार्च से लेकर 30 जून तक की जानी है, तो ऐसे में वन टाइम वेवर यानी फीस से छूट मिलेगी। हालांकि इस दौरान किरायों में जो भी अंतर होगा, उसे यात्री को चुकाना होगा। ये ऑफर स्पाइसजेट की वेबसाइट, मोबाइल साइट, रिजर्वेशन, एयरपोर्ट टिकट काउंटर, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट्स से खरीदे गए टिकटों पर लागू होगा।
साथ ही स्पाइसजेट ने अपनी कुछ सर्विसेज में डिस्काउंट का भी ऐलान किया है, जैसे अगर आपको अपनी मनपसंद सीट और खाना चाहिए तो You1st के तहत आप 249 रुपये की छोटी सी राशि के साथ चुन सकते हैं। अगर आप अपनी यात्रा को स्पाइसमैक्स में अपग्रेड कर सकते है। इसके लिए आपको 799 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। स्पाइसमैक्स में आपको ज्यादा लेगरूम, आरामदायक सीट, कॉम्प्लीमेंटरी मील मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications