स्पाइसजेट दिल्ली में मतदान करने आ रहे लोगों को मुफ्त में टिकटें दे रही है। जी हां दिल्ली के मतदाता जो दिल्ली से बाहर रहते हैं
नई दिल्ली: स्पाइसजेट दिल्ली में मतदान करने आ रहे लोगों को मुफ्त में टिकटें दे रही है। जी हां दिल्ली के मतदाता जो दिल्ली से बाहर रहते हैं और विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए अपने शहर जाना चाहते हैं तो एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट उनके लिए खास ऑफर लेकर आई है। स्पाइसजेट ने स्पाइसडेमोक्रेसी अभियान की शुरुआत की है। जो कि 30 जनवरी से 8 फरवरी तक है। ऐसे में एयरलाइन कंपनी ने दावा किया है कि इससे कई लोगों को फायदा मिलेगा। जो अपने घर से दूसरी जगह रह रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। मोबाइल खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी, बच जाएगा नुकसान ये भी पढ़ें

स्पाइसजेट इन लोंगों को देगी फ्री टिकट
जानकारी दें कि स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को 'फ्री टिकट' देगी। कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे। वहीं कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। वहीं चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे। 'स्पाइसडेमोक्रेसी' के तहत कंपनी ने कहा कि अगर कोई 8 फरवरी को ही दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौट रहा है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी।
कंपनी ने टिकट का बेस किराया किया माफ
वहीं, अगर कोई सात फरवरी को जाकर आठ फरवरी को लौट रहा है या आठ फरवरी को जाकर नौ फरवरी को लौट रहा है तो उसके एक ओर की टिकट का बेस किराया माफ कर दिया गया। इसके लिए लोग पांच फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। चुने गए यात्रियों को छह फरवरी को सूचना दे दी जाएगी। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मालूम हो कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
ऐसे लें ऑफर का लाभ
अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते तो बता दें कि कंपनी का कहना है कि अगर आप वोट डालने के लिए दिल्ली यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट में रजिस्टर करना होगा। इसके साथ ही सोशल साइट पर वोटिंग करने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके बाद अगर आपका नाम शार्टलिस्ट किया गया तो फिर आपको कंपनी का ऑफर मिलेगा। हालांकि, एयरलाइन केवल हवाई टिकट का बेस किराया ही देगी। बाकी सभी टैक्स का भुगतान खुद करना होगा। जिसमें सरचार्ज, लेवी और बाकी दूसरी लागत शामिल है।
दिल्ली चुनाव में अवकाश मंजूर
दूसरी ओर बता दें कि वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आठ फरवरी को प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत मतदाताओं को मतदान करने के लिए अवकाश दे दिया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली मतदान के दिन उन मतदाताओं को जिनमें उत्तर प्रदेश के दैनिक श्रमिक भी शामिल हैं तथा जो आजीविका के संबंध में प्रदेश में कार्यरत हैं, को सवैतनिक अवकाश मंजूर होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications