नई दिल्ली, मई 27। शेयर बाजार में एक से एक छोटी कंपनी मौजूद है। वहीं शेयर बाजार में आपको रिलायंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियां भी मिल जाएंगी। रिलायंस और टीसीएस जैसी कंपनियों में जोखिम कम रहता है, पर इनमें रिटर्न भी आपको कम ही मिलेगा। वहीं छोटी कंपनियों में जोखिम अधिक है तो रिटर्न की संभावना भी अधिक है। यहां हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताएंगे, जो स्मॉल कैप है और काफी तगड़ा रिटर्न देते हुए करोड़पति बना चुकी है।
केसर कॉर्पोरेशन
हम बात करने जा रहे हैं केसर कॉर्पोरेशन की। इसे 1993 में शुरू किया गया था। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लेबलों की छपाई, स्टेशनरी के लेखों, पत्रिकाओं और कार्टन के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी ने अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल हीट ट्रेसिंग और टर्नकी प्रोजेक्ट्स में डायवर्सिफिकेशन बनाया है।
शेयर ने बनाया करोड़पति
बीते एक साल महीने में यह 0.36 रु से 66.70 रु पर पहुंचा है। आज ये 66.70 रु पर चल रहा है। बात करें इसके 1 साल के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 18428 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 1.85 करोड़ रु से भी अधिक बना दिया है। बता दें कि आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 66.70 रु पर है।
2022 में रिटर्न
2022 में अब तक यह शेयर 2.92 रु से 66.70 रु पर पहुंचा है। इसने 2022 में अब तक 2184.25 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 22 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। वहीं इसके बीते एक महीने का रिटर्न निगेटिव रहा है। बीते एक महीने में यह 43.69 फीसदी का नुकसान करा चुका है। मौजूदा 66.70 रु के स्तर पर इसकी मार्केट कैपिटल 350.98 करोड़ रु है।
52 हफ्तों का शिखर
केसर कॉर्पोरेशन के 52 हफ्तों का शिखर 130.55 रु और निचला स्तर 66.70 रु रहा है। बात करें इसके 6 महीनों के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 6504 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 66 लाख रु से भी अधिक बना दिया है।
कंपनी के नतीजे
तिमाही आधार पर, फर्म का शुद्ध घाटा दिसंबर 2021 की तिमाही में घटकर 0.38 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 0.62 करोड़ रुपये था। हालांकि, मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.08 करोड़ रुपये के मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बिक्री 545 प्रतिशत बढ़ कर 6.97 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही दर तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ सितंबर 2021 तिमाही में 0.62 करोड़ रुपये के लाभ से 161.29 प्रतिशत गिर गया। बिक्री भी सितंबर 2021 तिमाही में 10.39 करोड़ रुपये से 33 प्रतिशत गिर गई। एक पब्लिक शेयरधारक के पास फर्म के 2.5 लाख शेयर थे, जो 2 लाख रुपये से अधिक की व्यक्तिगत शेयर पूंजी के साथ 0.48 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। पिछली तिमाही में नौ प्रमोटरों के पास 59.52 फीसदी हिस्सेदारी या 3.13 करोड़ शेयर थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications