नई दिल्ली, अप्रैल 14। भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज शेयर बाजार सहित कई बाजारों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अब शेयर बाजार में ट्रेडिंग कल यानी 15 अप्रैल को शुरू होगी। इससे पहले इस हफ्ते 2 ट्रेडिंग डे में शेयर बाजार में बड़ा उठक पटक देखने को मिला है। सोमवार को जहां शेयर बाजार में गिरावट के चलते कोहराम मच गया, वही मंगलवार को तेजी देखने को मिली। मंगलवार को शेयर बाजार का सेंसेक्स 48,544 अंक और निफ्टी 14,504 अंक के स्तर पर बंद हुए। करेंसी मार्केट आज लगातार दूसरे दिन भी बंद रहेगा। गुढी पढ़वा के चलते मंगलवार को भी करेंसी मार्केट बंद रहा था।

मंगलवार के निफ्टी के टॉप गेनर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 60 रुपये की तेजी के साथ 811.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 644 रुपये की तजी के साथ 9,806.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 302.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 218 रुपये की तेजी के साथ 4,728.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 295 रुपये की तेजी के साथ 6,815.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मंगलवार के निफ्टी के टॉप लूजर
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 220 रुपये की गिरावट के साथ 4,777.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 143 रुपये की गिरावट के साथ 3,104.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 1,001.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 418.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 983.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का आज आएगा रिजल्ट
शेयर बाजार हालांकि आज बंद है, लेकिन देश की नामी आईटी कंपनी इनफोसिस अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश करेगी। इनफोसिस शेयर बायबैक करेन पर विचार कर सकती है। यदि बोर्ड बायबैक को मंजूर करता है, तो यह बीते 5 सालों में कंपनी का तीसरा बायबैक होगा। इस शेयर बायबैक का साइज 10000 करोड रुपये से लेकर 12000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। कोरोना के बावजूद भी आईटी सेक्टर की कंपनियां अच्छे वित्तीय परिणाम दे रही हैं। एक दिन पहले ही टीसीएस ने अच्छी वित्तीय परिणाम जारी किए हैं।
अप्रैल में अब कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार
17 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश
18 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश
21 अप्रैल- रामनवमी
24 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश
25 अप्रैल- साप्ताहिक अवकाश
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications