Stock Market: शेयर बाजार में तगड़ी बिकवाली का दौर जारी है. बीते हफ्ते भी यह सिलसिला जारी है. बाजार में जारी बिकवाली के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3,09,244.57 करोड़ रुपए घट गया है. इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ.
शेयर बाजार में तेज करेक्शन
बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 2,112.96 अंक या 2.80% की गिरावट आई, जबकि एनएसई निफ्टी में 671.2 अंक या 2.94% की गिरावट आई. अकेले फरवरी में ही निफ्टी में 1,383.7 अंक या 5.88% की गिरावट आई और सेंसेक्स में 4,302.47 अंक या 5.55% की गिरावट आई.

टॉप-10 कंपनियों को भारी नुकसान
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपए घटकर 12.60 लाख करोड़ रुपए रह गया. इसके चलते टीसीएस, टॉप-10 कंपनियों में दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गई. HDFC बैंक TCS को पछाड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्युएशंस वाली कंपनी बन गई.
इंफोसिस का मार्केट कैप भी 52,697.93 करोड़ रुपए घटकर 7.01लाख करोड़ रुपए रह गया. इस दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 39,230.1 करोड़ रुपए घटकर 8.94 लाख करोड़ रुपए रह गया.
रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी हुआ नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 38,025.97 करोड़ रुपए हफ्तेभर में घटकर 16.23 लाख करोड़ रुपए रह गया. इसके बावजूदयह भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 29,718.99 करोड़ रुपए घटकर 6.14 लाख करोड़ रुपए रह गया.
ICICI बैंक का मार्केट कैप 20,775.78 करोड़ रुपए घटकर 8.49 लाख करोड़ रुपए रह गया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की वैल्यू 11,700.97 करोड़ रुपए घटकर 5.14 लाख करोड़ रुपए रह गया.
इन कंपनियों को हुआ फायदा
पिछले हफ्ते टॉप-10 में शामिल चुनिंदा कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. इसमें HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 30,258.49 करोड़ रुपए बढ़कर 13.24 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि बजाज फाइनेंस में 9,050.24 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसका मार्केट वैल्यू 5.29 लाख करोड़ रुपए हो गया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications