Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार पूरी तरह से Black Monday साबित हुआ. बाजारों में चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. हालांकि, मंगलवार को बाजार में रौनक देखने को मिल रही. एक दिन पहले के करेक्शन से मिली राहत में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. सेंसेक्स करीब 1300 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.
बाजार में मंगलवार को रौनक!
आज 8 अप्रैल को सुबह बाजार की गैपअप शुरुआत हुई. निफ्टी 50 इंडेक्स 22,446 पर खुला और 22,577 के इंट्राडे पीक पर पहुंच गया. इसी तरह BSE सेंसेक्स 74,013 से शुरू हुआ और तेजी के साथ 74,421 पर चढ़ गया. बैंक निफ्टी ने भी 50,388 पर पॉजिटिव शुरुआत की और 50,793 पर पहुंचा. तीनों इंडेक्स कारोबारी सेशन में करीब 2-2% तक उछले.
बाजार में तेजी को बढ़ावा देने वाले फैक्टर्स
ग्लोबल मार्केट में सोमवार की गिरावट के बाद शानदार तेजी देखने को मिल रही. सुबह जापान के निक्केई इंडेक्स में 5% से ज्यादा की तेजी रही, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में करीब 1.50% का उछाल रहा.

दलाल स्ट्रीट पर तेजी की एक और वजह शॉर्ट कवरिंग है. सोमवार की भारी बिकवाली के बाद बाजार में बुल्स के मजबूत रिएक्शन की वजह ट्रेडर्स अब अपनी शॉर्ट पोजीशन को कवर कर रहे हैं. इसने आज देखी गई राहत रैली को सपोर्ट किया.
रिजर्व बैंक से रेट्स में कटौती की उम्मीद
रिजर्व बैंक की मौजूदा पॉलिसी मीटिंग में कम से कम 25 बेसिस पॉइंट्स (BPS) की संभावित दर कटौती के बारे में चर्चा हो रही है. एक्सपर्ट का मानना है कि मंगलवार को छूट वाले लेवल्स पर खरीदारी को बढ़ावा दिया है. बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई ट्रम्प के टैरिफ से पैदा होने वाली लिक्विडिटी चिंताओं और महंगाई के रिस्क पर फोकस करेगा.
इसके अलावा पॉजिटिव बिजनेस अपडेट के बाद प्रमुख भारतीय बैंकों से 2025 के लिए चौथी तिमाही के दमदार रिजल्ट्स की उम्मीद है. बैंक फंड जुटाने के लिए ऑप्शंस तलाश रहे हैं.
बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख ने मिंट से बातचीत में बताया कि आगे की बढ़त के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स को 22,800 के स्तर को पार करना होगा. बता दें कि कारोबारी सेशन में BSE पर 188 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. जबकि 171 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी उछलकर 396.14 लाख करोड़ रुपए हो गया है. 3902 शेयरों में से 2938 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications