Muharram Stock Market Holiday: देश का बजट पेश होने में चंद दिन रह गए हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी. बजट से पहले शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की हलचल में हर दिन ट्रेडर्स ट्रेड कर रहे हैं. ट्रेडिंग से जुड़ी एक जरूरी सूचना है. इस हफ्ते शेयर बाजार में 17 जुलाई को छुट्टी रहेगी. BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर एक भी शेयर खरीद या बेंच नहीं पाएंगे.
शेयर बाजार में इस दिन रहेगी छुट्टी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के सर्कुलर के मुताबिक जुलाई में केवल एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी है, जिस दिन बाजारों में कारोबार नहीं होगा. शेयर बाजार में मोहर्रम के दिन छुट्टी रहेगी. बता दें कि मोहर्रम, 17 जुलाई को है, जोकि बुधवार को पड़ रहा है. एक्सचेंज के सर्कुलर के मुताबिक मोहर्रम के दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटररेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेड नहीं होगा.
छोटा रहेगा कारोबारी हफ्ता
शेयर बाजार में ट्रेडर्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शाम 3 बजकर 30 मिनट तक ट्रेडिंग करते हैं, जोकि सोमवार से शुक्रवार तक होता है. फिर शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है. हालांकि, पब्लिक हॉलिडे की वजह से कारोबारी हफ्ता छोटा भी होता है. जैसे मोहर्रम की वजह से 17 जुलाई को BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. नतीजतन, चालू कारोबारी हफ्ते में 4 दिन ही ट्रेडिंग होगी.

2024 में कितने दिन होगी छुट्टी?
एक्सचेंज की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक 17 जुलाई को मोहर्रम की वजह से बाजारों में छुट्टी रहने वाली है, जोकि जुलाई में केवल एक हॉलीडे है. फिर अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजारों में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके तहत 15 अगस्त को BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. अक्टूबर में 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती की वजह से बाजारों में छुट्टी रहेगी.
नवंबर महीने में 2 दिन पब्लिक हॉलीडे है. 1 नवंबर को दिवाली है, जिस दिन लक्ष्मी पूजन होती है. इस दिन केवल मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए मार्केट ओपन होता है. फिर दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के अवसर पर बाजारों में छुट्टी रहेगी.
शेयर बाजार में तूफानी तेजी
शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी पहली बार 24600 के पार निकल गया. जबकि सेंसेक्स भी 80850 के पार निकल गया. इंट्राडे में इंडेक्स ने 80862 का हाई बनाया. बाजार में जोश IT सेक्टर से है. दमदार नतीजों से HCL Tech में करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती है. सरकारी बैंकिंग, ऑटो और फार्मा सेक्टर में भी धुआंधार खरीदारी हो रही है.
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications