Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेज करेक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 1 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुए हैं. सेंसेक्स 1390 अंकों की गिरावट के साथ 76024 पर आ गया. निफ्टी भी 353 अंक फिसलकर 23165 पर फिसल गया.
बाजार में टैरिफ का ट्रिगर रहा हावी
बाजार में चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. दरअसल, मार्केट पर कमजोर ग्लोबल संकेत हावी दिखा. क्योंकि 2 अप्रैल से अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होगा, जिसके डीटेल्स पर मार्केट की नजर है. साथ ही क्रूड की कीमतों में उछाल से भी दबाव बना. बता दें कि भारत सबसे बड़े कच्चे तेल खरीदारों में से एक है.
इन सेक्टर्स और शेयरों में तेज करेक्शन
बाजार की भारी बिकवाली में IT, रियल्टी, फार्मा, बैंक समेत मेटल और अन्य सेक्टर्स शामिल रही. हालांकि, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयर गिरकर बंद हुए, जिसमें HCL टेक, बजाज फिनसर्व और HDFC बैंक के शेयरों में 3-3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. वहीं, इंडसइंड बैंक 5% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा.
इससे पहले घरेलू बाजार शुक्रवार को भी गिर गए थे. सेंसेक्स 191 अंक टूटकर 77414 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 72 अंकों की गिरावट के साथ 23519 पर क्लोज हुआ था.

More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications