Stock Market Prediction: शेयर बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई से 12% तक फिसल गए हैं. फिलहाल Sensex 76200 और Nifty 23000 के अहम स्तरों पर हैं. बाजार में नरमी की बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की ओर से जारी बिकवली है.
विदेशी निवेशकों ने 2025 में अब तक 1.06 लाख करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है.बाजार में लगातार जारी बिकवाली से निवेशकों में डर बन गया है. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि नियर-टर्म में कमजोरी बनी रहेगी. हालांकि, आगे नए फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) में इस पर ब्रेक लगने का अनुमान है. साथ ही निफ्टी में नया रिकॉर्ड (Nifty Record High) बन सकता है. बाजार में निवेश के लिए ब्रोकरेज फर्म ने चुनिंदा शेयरों को पिक किया है.
एम्के ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के इंस्टीट्युशनल इक्विटीज के रिसर्च और स्ट्रैटेजिस्ट हेड शेषाद्रि सेन ने कहा कि नियर-टर्म में चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए स्ट्रक्चरल इनवेस्टमेंट केस बना हुआ है. सेक्टोरल डायनमिक्स में बदलाव मौजूदा समय में मौका है. खासकर डिस्क्रेशनरी, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही.
निफ्टी के लिए नया टारगेट (Nifty New Target)
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज (Emkay Global Financial Services) ने रिपोर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक दिसंबर 2025 तक निफ्टी 50 इंडेक्स 25000 का अहम लेवल टच कर सकता है. यानी इस साल इंडेक्स में मौजूदा लेवल से करीब 2000 अंकों की बढ़त देखने को मिल सकती है.
एम्के ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के इंस्टीट्युशनल इक्विटीज के सीईओ नीरव सेठ ने कहा कि अर्निंग डाउग्रेड का बुरा सायकल पीछे छूट रहा है. ऐसे में फिस्कल के दूसरे हाफ में हमें रिकवरी का अनुमान है, जोकि सरकारी खर्च और टैक्स छूट से बढ़े खपत खर्च की वजह से होगी. इसलिए यह समय खरीदारी का है.

पसंदीदा सेक्टर्स पर भरोसा
एम्के इंस्टीट्युशनल ने बाजार में रिकवरी का अनुमान जताया है. साथ ही निवेशकों के लिए चुनिंदा सेक्टर्स पर भरोसा जताया है. इसमें ब्रोकरेज फर्म (Brokerage Top Picks) ने डिस्क्रेशनरी, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर पर ओवरवेट रेटिंग को बरकरार रखा है. जबकि इंडस्ट्रियल, IT और एनर्जी पर न्यूट्रल रेटिं दी है. जबकि वैल्युएशंस के दबाव और स्ट्रक्चरल चिंताओं की वजह से मैटेरियल, स्टेपल्स और फाइनेंशियल सेक्टर पर अंडरवेट की रेटिंग दी है.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि डिस्क्रिशनरी कंजप्शन से जुड़ी कंपनियों में अगले 2 से 3 तिमाहियों में रिकवरी (Stock Market) देखने को मिल सकती है. क्योंकि IT हायरिंग फिर शुरू होने, अच्छी लिक्विडिटी कंडीशन और रिटेल लेंडिंग डायनमिक्स में सुधार का असर दिखेगा. साथ ही राज्यों में महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं और रबी सीजन के लिए तगड़ी बुआई से खपत ट्रेंड का भी सपोर्ट मिल सकता है.
इन स्टॉक्स में निवेश की सलाह (Top Stocks for Investment)
बाजार (Share Market) में रिकवरी के अनुमान से तगड़े शेयरों को खरीदारी के लिए पिक किया है. एम्के ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की लिस्ट में लार्ज कैप से Lupin, Zomato, Tata Motors और IndusInd Bank के शेयरों को पिक किया है. मिडकैप सेगमेंट में Escorts, Paytm और Metropolis को पिक किया, जबकि स्मॉलकैप में Stovekraft और Quess Corp के शेयरों को चुना है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications