Stock market will open on Saturday: शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन 2 मार्च को शनिवार को यह खुलेगा। इस दिन शेयर बाजारों में सामान्य कारोबार होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार 2 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। इस दौरान पूरे कारोबार को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जाएगा। ट्रेडिंग या अन्य किसी भी तरह से प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने में एनएसई इस दौरान परीक्षण करेगा। इसी कारण से यह लाइव सेशन आयोजित किया जा रहा है। इस दिन ट्रेडिंग उसी तरह से होगी, जैसी सामान्य कारोबार वाले दिन होती है। इससे पहले यह सेशन 22 जनवरी को रखा गया था, उस दिन अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवकाश के चलते यह नहीं हो पाया था।

एनएसई ने जारी किया सर्कुलर
एनएसई ने अपने सर्कुलर में बताया है कि मेंबर्स को यह सूचित किया जाता है कि एक्सचेंज 2 मार्च, शनिवार को प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्राडे स्विच के साथ स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन कंडक्ट कर रहा है। यह इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में होगा।
जानिए 2 मार्च को ट्रेडिंग का समय
2 मार्च 2024, शनिवार के दिन 2 विशेष लाइव सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें पहला लाइव सेशन सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा। यह सुबह 10 बजे खत्म होगा। इस दौरान ट्रेडिंग प्राइमरी वेबसाइट पर होगी। वहीं दूसरा सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर में 12:30 बजे बंद होगा।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications