Stock Market Today Profit: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को पॉजिटिव खुले. बाजार के प्रमुख इक्विटी इंडेक्स में 2-2% से ज्यादा की तेजी है. घरेलू बाजारों में जोश भरने का काम दमदार ग्लोबल संकेत हैं. यही वजह है कि सुबह 10:23 बजे तक सेंसेक्स 1,572 अंक या 2.09% बढ़कर 76,729 पर पहुंच गया. इस बीच निफ्टी भी 482 अंक या 2.12% चढ़कर 23,310 पर पहुंच गया. बाजार में 3075 शेयरों में तेजी, जबकि 560 में गिरावट देखने को मिल रहा. इस दौरान 279 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है.
ऑटो शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
बाजार की इस तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इंडेक्स ने 2 अप्रैल को अमेरिकी टैरिफ घोषणा के बाद हुए नुकसान की भरपाई कर ली है. फिलहाल सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा. इसमें निफ्टी ऑटो लगभग साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे है. ऑटो शेयरों में तेजी का ट्रिगर ट्रम्प प्रशासन के तहत हाई इंपोर्ट टैरिफ से मिली राहत की उम्मीद है, जिसमें कार मैन्युफैक्टरर्स को संभावित राहत के संकेत दिए हैं. इसके चलते घरेलू ऑटो कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स, M&M में तेजी दिखा रहे.
निफ्टी रियल्टी भी 4% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, बैंक इंडेक्स में दो प्रतिशत की तेजी दिखा रहा. इसके अलावा आईटी, फार्मा और मेटल सेक्टर में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है. BSE पर INOX एनर्जी का शेयर 12% के साथ टॉप गेनर्स में शामिल है. वहीं, निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 5.6% की तेजी दिखा रहा. टाटा मोटर्स का शेयर भी 4.7% उछल गया है.

बाजार की तेजी में इनवेस्टर्स की मौज
घरेलू बाजार में इस तेजी के चलते निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 8.7 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है. यह बढ़कर 410.24 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 401.55 लाख करोड़ रुपए था. बता दें कि 14 अप्रैल यानी सोमवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी थी.
ग्लोबल बाजार में रौनक
वॉल स्ट्रीट पर रात भर की बढ़त ने मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया. इसके चलते जापान के निक्केई 225 में 1% तक की तेजी दर्ज की गई, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोसडैक इंडेक्स में भी तेजी दर्ज की गई. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. दरअसल, ये उतार-चढ़ाव आंशिक रूप से स्मार्टफोन और कंप्यूटर को नए टैरिफ से छूट दिए जाने के बाद ऐप्पल की ओर से एसएंडपी 500 में उछाल के कारण था.
FIIs की बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 11 अप्रैल को लगातार नौवें सत्र में बिकवाली जारी रखी. इसके तहत 2,519 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) उस दिन 3,759 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ शुद्ध खरीदार रहे. आगे आज शाम में आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़ों पर नजर है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications