Stock Market Prediction Tomorrow: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीन दिन से जारी बिकवाली पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. टैरिफ वॉर से लगातार बढ़ टेंशन के बीच बाजार में रिकवरी से राहत मिली है. हालांकि, बुधवार को घरेलू मार्केट की नजर ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा कमिटी (MPC) के फैसले पर रहेगी, जिसे लेकर अनुमान है कि गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली कमिटी दरें घटा सकती है. लेकिन ट्रेड वॉर की टेंशन, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली समेत ग्लोबल संकेतों पर बाजार की चाल तय होगी. साथ ही आज शाम आने वाले अमेरिका में मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़ों से भी हलचल रहेगी.
शेयर बाजार में जारी बिकवाली पर ब्रेक
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार जबरदस्त रिकवरी दर्ज की गई. चौतरफा खरीदारी से मार्केट में रौनक रही, जबकि कल 7 अप्रैल को भयंकर बिकवाली से सोमवार का दिन 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ था. हालांकि, आज सुबह मार्केट ने दमदार शुरुआत की और अंत में भी हरे निशान में हआ. सेंसेक्स 1089 अंकों की बढ़त के साथ 74227 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 374 अंक उछलकर 22535 पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी रौनक रही, जिसमें मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2% से ज्यादा उचले.
निफ्टी में शामिल 50 में 49 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 5.6% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. श्रीराम फाइनेंशियल, BEL और अदानी एंटरप्राइसेज के शेयरों में भी 3-5% तक की तेजी रही. वहीं, पावरग्रिड का शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. चौतरफा तेजी में मीडिया, IT, बैंकिंग, फार्मा समेत अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स 1-3% तक उछलकर बंद हुए.
बाजार में 3 दिन बाद लौटी रौनक!
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी रही. कल की तेजी की कुछ रिकवरी हुई. दरअसल, एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में लौटी रिकवरी से सपोर्ट मिला. ब्रॉडर मार्केट में भी निवेशकों का पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिला.
करीबन सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 3% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. इसकी वजह कल आने वाला संभावित RBI पॉलिसी का फैसला है, जिसमें ब्याज दरें 25 बेसिस पॉइंट्स घटाने का अनुमान है. इसका असर सरकारी बैंकिंग शेयरों पर भी दिखा और PSU बैंक इंडेक्स भी 2.6% उछला.

उन्होंने आगे कहा कि 10-ईयर का बॉन्ड यील्ड भी गिरकर 2 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया. उधर कुछ सरकारी बैंकों के दमदार तिमाही नतीजों का अनुमान है, जिससे शेयरों में जोश दिखा. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) में खरीदारी रही. क्योंकि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इससे FY26 में OMCs करीब 9000 रुपए रिकवर कर सकती है.
किन सेक्टर्स और स्टॉक्स पर रखें नजर?
चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट के चलते भी चुनिंदा सेक्टर्स फोकस में रहे. सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि दमदार Q4 बिजनेस अपडेट के चलते ज्वैलरी सेक्टर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. इन स्टॉक्स को वेडिंग डिमांड और गोल्ड की चढ़ती कीमतों का भी सपोर्ट मिला. हालांकि, मार्केट में आगे उतार-चढ़ाव बरकरार रहने का अनुमान है. जब तक की अमेरिकी टैरिफ फ्रंट को लेकर स्पष्टता ना हो. वहीं, तिमाही नतीजों और मैनेजमेंट गाइडेंस के चलते स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन जारी रहेगा.
मार्केट एक्सपर्ट ने निवेशकों को सलाह दी है कि ग्लोबल लेवल पर कारोबार करने वाली कंपनियों में निवेश से बचें. इन कंपनियों IT, फार्मा, मेटल जैसे सेक्टर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा अनिश्चितता वाले माहौल में घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों पर फोकस करें. .
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications