Share Bazar News in Hindi: शेयर बाजार में मंगलवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ 24550 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मजबूती दर्ज की जा रही है. घरेलू मार्केट के लिए आज बड़ा ट्रिगर आम बजट है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी.
केंद्रीय बजट आज होगा पेश
देश का आम बजट संसद में पेश होगा. मोदी 3.0 का पहला बजट प्रो-ग्रोथ रहने का अनुमान है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस रहेगा. साथ ही सरकारी स्कीम के लिहाज से बजट लोकलुभावन हो सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार देश का बजट पेश करेंगी.
Q1 नतीजों पर नजर
कल शेयर बाजार बंद होने के बाद आज Suzlon Suzlon, Cyient DLM और Coforge समेत अन्य कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. वहीं, निफ्टी में शामिल दो कंपनियां Bajaj Finance और HUL जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. साथ ही DCM Shriram, Kajaria Ceramics, M&M Financial, ICICI Securities, Torrent Pharma, SRF, Steel Strips Wheels समेत अन्य कंपनियां के नतीजों पर भी नजर होगी.

संस्थागत निवेशकों का सेंटीमेंट
शेयर बाजार में संस्थागत निवेशकों का मूड मिलाजुला है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में कुल 3,444.06 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 1,652.34 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला ट्रेड देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 40000 के पास ट्रेड कर रहा है. कोरिया सपाट 2800 के पास कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का मार्केट लाल निशान में ट्रेड कर रहा है. हेंगसेंग इंडेक्स 17600 के पास है. चीन का शंघाई मार्केट हल्की गिरावट के साथ 2950 के पास ट्रेड कर रहे.
अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत संकेत
अमेरिकी शेयर बाजारों में IT शेयर्स में एक्शन से रिबाउंड देखने को मिल रही है. डाओ 125 अंक उछला देखने को मिला. नैस्डेक में 1.5% का बड़ा उछाल रहा. S&P 500 के लिए 1.5 महीने में सबसे अच्छा दिन रहा. स्मॉलकॉप्स में भी रिबाउंड दिखा और रसल 2000 1.7% ऊपर बंद हुआ. आज टेस्ला, अल्फाबेट, जनरल मोटर्स और कोका कोला के नतीजे आएंगे. मौजूदा घरों की बिक्री के भी आंकड़े आएंगे.
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications