Stock market holiday list: कल 25 दिसंबर यानी बड़ा दिन और क्रिसमस है। यह एक बड़ा त्योहारी दिन है। इस दिन देश में सरकारी अवकाश रहता है। इसी के चलते कल शेयर बाजार नहीं खुलेगा। अब मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में अगला ट्रेडिंग डे 26 दिसंबर 2023 होगा। यह इस साल शेयर बाजार की अंतिम छुट्टी है।
लेकिन अगर आप चाहते हैं कि अगले साल किस किस देन शेयर बाजार बंद रहेगा तो उसकी लिस्ट भी यहां पर देख सकते हैं। शेयर बाजारों ने 2024 के लिए ट्रेडिंग अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है।

देखिए बीएसई की ट्रेडिंग अवकाश की लिस्ट
- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी 2024 शुक्रवार
- महाशिवरात्रि: मार्च 08,2024 शुक्रवार
- होली: 25 मार्च 2024 सोमवार
- गुड फ्राइडे: मार्च 29,2024 शुक्रवार
- ईद-उल-फितर (रमजान ईद): अप्रैल 11,2024 गुरुवार
- राम नवमी: 17 अप्रैल 2024 बुधवार
- महाराष्ट्र दिवस: 01 मई,2024 बुधवार
- बकरीद: जून 17,2024 सोमवार
- मुहर्रम: जुलाई 17,2024 बुधवार
- स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त 2024 गुरुवार
- महात्मा गांधी जयंती: अक्टूबर 02,2024 बुधवार
- दिवाली: नवंबर 01,2024 शुक्रवार
- गुरुनानक जयंती: 15 नवंबर,2024 शुक्रवार
- क्रिसमस: दिसंबर 25,2024
नोट: यहां पर अवकाश की लिस्ट बीएसई बेवसाइट से ली गई है। अगर आप चाहें तो सीधे वहां जाकर अवकाश की लिस्ट देख सकते हैं।
देखें बीएसई में ट्रेडिंग अवकाश की लिस्ट
वहीं अंतिम कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को लगातार दूसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स करीब 241.86 अंक की तेजी के साथ 71106.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 94.40 अंक की तेजी के साथ 21349.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार के टॉप 5 गेनर शेयर
- विप्रो का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 462.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एचसीएल टेक का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 1,462.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- हिन्डाल्को का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 570.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 86 रुपये की तेजी के साथ 3,935.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- टाटा मोटर्स का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 724.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार के टॉप 5 लूजर शेयर
- ग्रेसिम का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 2,046.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एसबीआई का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 636.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 994.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- बजाज फिनांस का शेयर करीब 72 रुपये की गिरावट के साथ 7,295.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 1,670.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications