How will the stock market move: 2 फरवरी 2024 को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी 50 एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी-50 उछलकर 21,854 अंक पर पहुंच और ऊंचाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं बीएसई सेंसेक्स 1,385 अंक बढ़कर 72,086 अंक के स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में अगले हफ्ते शेयर बाजार किन कारणों से प्रभावित होगा, आइये इसे जानने की कोशिश करते हैं।
आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक: मौजूदा कारोबारी साल की भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आखिरी पॉलिसी समीक्षा बैठक 6 फरवरी से शुरू होगी और पॉलिसी का ऐलान 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। रॉयटर्स की ओर से इकोनॉमिस्ट के बीच कराए एक सर्वे के मुताबिक फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीन नहीं है। इस सर्वे के मुताबिक कटौती की उम्मीद जुलाई के बाद हो सकती है। इसके अलावा जीडीपी और महंगाई पर आरबीआई की घोषणाओं से भी शेयर बाजार प्रभावित हो सकता है।

कंपनियों के तिमाही नतीजे: आने वाले हफ्ते में करीब 1,200 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने जा रही हैं। इनमें भारती एयरटेल, ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, डिविस लेबोरेटरीज और ओएनजीसी जैसे कंपनियां शामिल हैं।
आंर्थिक आंकड़े: एमपीसी और तिमाही नतीजों के अलावा, निवेशकों की नजर जनवरी महीने के सर्विस पीएमआई डेटा पर भी होगी। आंकड़े 5 फरवरी को जारी होने वाले हैं। भारत की सेवा पीएमआई डेटा नवंबर के 56.9 से बढ़कर दिसंबर 2023 में 59 हो गया था। एक्सपर्ट्स को इसके और बढ़ने की उम्मीद है।
ग्लोबल इकॉनिक डाटा: वैश्विक मोर्चे पर, कई फेडरल रिजर्व अधिकारियों के भाषण के अलावा, बाजार भागीदार जनवरी के लिए मासिक सेवा पीएमआई डेटा, अमेरिकी नौकरियों के डेटा और जनवरी के लिए चीन के महंगाई के आंकड़ों पर भी शेयर बाजार ध्यान केंद्रित करेगा।
क्रूड ऑयल के दाम: अभी तक भारत के लिए कच्चे तेल की कीमतें अनुकूल रही हैं, जो शेयर बाजार को समर्थन देने का प्रमुख कारण भी है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा में 2 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 6.8 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन इस हफ्ते अगर कच्चे तेल के रेट बढ़े तो शेयर बाजार को दिक्कते पेश हो सकती हैं।
आईपीओ: प्राइमेरी मार्केट में एक्शन मुख्य रूप से मेनबोर्ड सेगमेंट में देखा जाएगा, क्योंकि 4 आईपीओ अगले सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर आएंगे। इसमें एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का 920 करोड़ रुपये का आईपीओ 5 फरवरी को खुलेगा। वहीं राशि पेरिफेरल्स , जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 7 फरवरी 2024 को खुलेंगे।
जानिए बीते हफ्ते क्या था शेयर बाजार का हाल
वहीं पिछले हफ्ते यानी 2 फरवरी को जहां सेंसेक्स करीब 440.33 अंक की तेजी के साथ 72085.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 156.30 अंक की गिरावट के साथ 21853.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा बीएसई में कुल 3,943 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई थी, जिसमें से करीब 2,040 शेयर तेजी के साथ और 1,805 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं 98 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया था।
2 फरवरी के टॉप 5 गेनर शेयर
- बीपीसीएल का शेयर करीब 50 रुपये की तेजी के साथ 558.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 277.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- ओएनजीसी का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 257.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- अदानी पोर्ट का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 1,261.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एनटीपीसी का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 332.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
2 फरवरी के टॉप 5 लूजर शेयर
- आयशर मोटर्स का शेयर करीब 108 रुपये की गिरावट के साथ 3,825.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एक्सिस बैंक का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,067.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 578.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,446.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- एचयूएल का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 2,452.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications