नई दिल्ली, जनवरी 9। क्या आप इंस्ट्राग्राम चलाते हैं? अगर हां तो क्या आप उससे पैसा कमा पाते हैं? आपका जवाब संभवत: न ही होगा। मगर कुछ लोग इंस्टाग्राम से यूट्यूब की तरह ही पैसा कमाते हैं। जी हां इंस्टाग्राम से भी पैसा कमाया जा सकता है। इस मामले में भारत में नंबर 1 हैं क्रिकेटर विराट कोहली। विराट कोहली पूरे भारत में इंस्टाग्राम से सबसे अधिक पैसा कमाते हैं। प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट पर फीस चार्ज करने की बात करें तो विराट कोहली भारत में नंबर 1 रैंक वाले सेलिब्रिटी हैं। आगे जानिए उनकी कमाई।
कौन है पहले नंबर पर
लिस्ट में ग्लोबल लेवल पर पहले नंबर पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्होंने 2021 में इंस्टाग्राम की हर पोस्ट 1,604,000 डॉलर (करीब 11.91 करोड़ रु) कमाए। कोहली ग्लोबल लेवल पर लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं। उनकी इंस्टाग्राम की हर पोस्ट से 2021 में इनकम 680,000 डॉलर (5.05 करोड़ रु) रही। भारतीय टेस्ट कप्तान के इंस्टाग्राम पर भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें 17.7 करोड़ से अधिक फॉलो करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
इंस्टाग्राम से प्रति पोस्ट कमाई की बात करें तो टॉप 50 में कोहली के अलावा केवल एक और भारतीय हैं और वो हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा की प्रति पोस्ट कमाई 2021 में करीब 3 करोड़ रु रही। वे टॉप 50 की लिस्ट में 27वें पायदान पर रहीं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक इन दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट कर अच्छी खासी कमाई की है।
ये हैं टॉप 10 लोग
रोलान्ड को बाद दूसरे नंबर पर ड्वेन जॉनसन (1,523,000 डॉलर), तीसरे नंबर पर एरियाना ग्रांडे (1,510,000 डॉलर), चौथे नंबर पर काइली जेनर (1,494,000 डॉलर), पांचवे नंबर पर सेलेना गोम्ज़ (1,468,000 डॉलर), छठे नंबर पर किम कार्दशियन (1,419,000 डॉलर), 7वें नंबर पर लियोनेल मेस्सी (1,169,000 डॉलर), 8वें नंबर पर बेयोंस (1,147,000 डॉलर), 9वें नंबर पर जस्टिन बीबर (1,112,000 डॉलर) और 10वें नंबर पर केंडल जेनर (1,053,000 डॉलर) है।
कोहली हैं काफी फेमस
भारतीय टेस्ट कप्तान सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले सेलिब्रेटीज में से एक हैं। 2008 में अपने डेब्यू के बाद से, कोहली ने चेस मास्टर, रन मशीन, भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और आधुनिक समय के दिग्गज का टैग हासिल किया है। कोहली ने अब तक 98 टेस्ट मैचों में 50.35 की औसत से 7854 रन बनाए हैं। टेस्ट मैचों में कोहली ने 27 अर्धशतक और इतने ही शतक बनाए हैं।
वनडे में कैसा है रिकॉर्ड
विराट कोहली, जिन्होंने हाल ही में 20-20 और वनडे की कप्नाती छोड़ी है, ने 254 वनडे मैचों की 245 पारियों में 43 शतक के साथ 12169 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 62 अर्धशतक भी हैं। उनका वनडे औसत टेस्ट से अधिक है। वनडे में उनका औसत 59.07 का रहा है। उन्होंने कई ब्रांड्स का विज्ञापन किया है। वे कई विज्ञापनों में दिखाई भी दिए हैं। कोहली 2021 में याहू की सूची में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली खेल हस्तियों में से एक रहे। वह सितंबर 2021 में 15 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी भी बने। कोहली फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications