नई दिल्ली, जुलाई 31। मिसौरी, अमेरिका में दो लॉटरी खेलने वालों ने लगातार लगभग तीन दशक तक एक ही संख्या के एक सेट का उपयोग करके 50,000 डॉलर (39.6 लाख रु) का जैकपॉट जीत लिया है। इस जोड़ी ने मिसौरी राज्य के दक्षिण-पश्चिम एल डोराडो स्प्रिंग्स में एक गैस स्टेशन से टिकट खरीदा। उनके 5 से 4 नंबर मिल गये उन्होंने 39 लाख रु का जैकपॉट जीत लिया। वो कहते हैं न कि किस्मत से जब भी मिलता है तो भरपूर मिलता है।
एक ही नंबर से खेली लॉटरी
इन दोनों में से एक ने मिसौरी लॉटरी को बताया कि उनके साथ ही ने हमेशा एक ही नंबर खेला है। मगर जीतने के बाद वह विश्वास नहीं कर सके कि वह जीत गए। जिस नंबर से वे लॉटरी खेल रहे थे और जिस नंबर से वो लॉटरी जीते हैं उसका उनकी फैमिली से संबंधित एक महत्व है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों कैसे संबंधित हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है कि लॉटरी जीतने के लिए किसी की दृढ़ता ने भाग्य को बदल दिया।
80 लाख रु की लॉटरी जीती
इसी जुलाई में एक व्यक्ति नॉर्थ कैरोलिना में खाने का सामान खरीदने एक स्टोर पर गया। वहां उसकी किस्मत चमक गई। वे 80 लाख रुपये लेकर घर लौटा। 32 वर्षीय विलियम जोन्स नॉर्थ कैरोलिना के बुलेविल शहर में एक किराना स्टोर पर गए। असल में वे एक बार लॉटरी जीत चुके थे। उन्हें ये बात याद आई। उन्होंने सोचा कि क्यों न एक बार फिर से किस्मत आजमाई जाए। उन्होंने मेगा लॉटरी टिकट खरीदे और स्क्रैच किया तो उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ। असल में वे 80 लाख रुपये जीत गए थे।
और भी हैं ऐसे किस्से
अमेरिका के वर्जीनिया के अलोंजो कोलमैन रिटायर हो चुके थे। वे लॉटरी से एक मोटी रकम जीते। वे अपने लॉटरी जीतने पर कहते हैं कि विश्वास करना कठिन था। कोलमैन ने जून में लॉटरी जीतने के बाद वर्जीनिया लॉटरी के अधिकारियों से यह बात कही थी।
सपने में देखा नंबर
असल में बात यह है कि कोलमैन ने जिस नंबर से लॉटरी जीती वो एक सपने में उन्होंने देखा था। फिर क्या था उन्होंने सपने में देखे गए इन नंबरों को खेलने का फैसला लिया और फिर 250000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रु) जीत गए। पिछले महीने, कौलमैन ने "बैंक ए मिलियन" नामक एक स्टेट लेवल की लोट्टो गेम में हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ी 1 और 40 के बीच छह नंबर चुनता है, और इसमें विजेताओं को टैक्स के बाद 250,000, 500,000, और 1 मिलियन डॉलर के पुरस्कार दिए जा सकते हैं।
2 डॉलर में बने अमीर
कोलमैन के मुताबिक अपने नियमित नंबरों पर 2 डॉलर खर्च किए, जो 13, 14, 15, 16, 17 और 18 हैं। ये एक ऐसा सेट है, जो उन्होंने एक सपने में देखा था। कोलमैन ने जब अपना 2 डॉलर का टिकट खरीदा तो अपने लॉटरी शेयर को चार तरीकों से विभाजित किया और बाद में उनके पास नंबर्स के चार सेट थे। गेम के "प्ले योर वे" फीचर ने उन्हें उनके एक नंबर सेट पर 250,000 डॉलर का इनाम दिलाया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications