नई दिल्ली, अगस्त 19। बहुत सारी स्मॉल सेविंग स्कीम केंद्र सरकार चला रही है। इस स्कीम में थोड़ा थोड़ा पैसा इन्वेस्ट कर भविष्य में एक अच्छा फंड बनाया जा सकता है। ये योजना लोगो के भविष्य के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। आप यदि अपनी बेटी के फ्यूचर के लिए या बेटी की शादी के लिए इन्वेस्ट करना चाहते है तो सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतर विकल्प होगा।
टैक्स में छूट मिलती है
सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात ये है कि इस योजना में आप 250 रूपये जमा करके भी इसको शुरु कर सकते है। इस योजना में आपको अन्य योजनाओं के मुकाबले बेहतर ब्याज मिलता है साथ ही टैक्स में छूट भी मिलता है इस योजना में आप केवल 15 वर्ष तक ही पैसे को जमा कर सकते है।
कहा से खुलवाया जा सकता है खाता
इस योजना में आपकी 7.6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज मिलता है। आप एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रूपये की राशि जमा कर सकते है और खाता खोलने के 1 वर्ष के अंदर आपको कम से कम 250 रूपये जमा करना अनिवार्य होता है। अगर आप किसी वित्तीय वर्ष में पैसे जमा नहीं करते है तो आपको 50 रूपये का जुर्माना लग जायेगा। यदि आपकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम है तो फिर उसके नाम पर एसएसवाई का अकाउंट ओपन करवाया जा सकता है। इस योजना में बेटी के नाम पर केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। यदि अगर आप 2 बेटियो में लिए खाता खुलवाना चाहते है तो आपको 2 अलग अलग खाता खुलवाना होगा। इस खाते को आप पोस्ट ऑफिस या बैंक से कही से भी खुलवा सकते है।
पैसे कब निकाला जा सकता है
जब बेटी 21 वर्ष की हो जायेगी तब ये योजना मैच्योर होगी बिटिया के 18 वर्ष की होने पर आप इस राशि को निकाल सकते है। बेटी के 18 वर्ष के होने के बाद आप 50 प्रतिशत पैसे निकाल सकते है और 21 वर्ष होने पर पूरी राशि निकली जा सकती है। आप पैसों को एक साथ या किस्तो में भी ले सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications