नयी दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज तकनीक कंपनी एल्फाबेट ने जानकारी दी है कि इसके सीईओ सुंदर पिचाई को 2019 में कुल 28.1 करोड़ डॉलर या 2,144.53 करोड़ रु की सैलेरी मिली। पिचाई दुनिया के सबसे अधिक सैलेरी वाले अधिकारियों में शामिल रहे। पिचाई के इस पैकेज का पैकेज का अधिकांश हिस्सा शेयरों में हैं, जिनमें से कुछ का भुगतान अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक एसएंडपी 100 इंडेक्स की अन्य कंपनियों के मुकाबले अल्फाबेट के स्टॉक रिटर्न के आधार पर किया जाएगा। इसका मतलब है कि उनका बतौर सैलेरी भुगतान काफी कम हो रहेगा। बता दें कि 2019 में पिचाई की सालाना सैलेरी 6.5 लाख डॉलर यानी करीब 5 करोड़ रुपये थी। एल्फाबेट ने जानकारी दी है इस साल उनका वेतन बढ़ कर 20 लाख डॉलर (15.26 करोड़ रुपये) हो जाएगी। पिचाई की सैलेरी एल्फाबेट कर्मचारियों के औसत कुल वेतन के 1085 गुना है।
दिया था 5 करोड़ रुपये का दान
पिचाई एल्फाबेट के अलावा गूगल के भी सीईओ हैं। हाल ही में सुंदर पिचाई ने नॉन-प्रोफिट फर्म गिव इंडिया को 5 करोड़ का दान दिया था। इससे पहले ऑनलाइन डोनेशन प्लेटफॉर्म को गूगल ने भी 5 करोड़ रुपये का दान किया था। देश भर में कमजोर परिवारों को सहारा देने के लिए गिव इंडिया ने अब तक 12 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। पिचाई ने पिछले महीने घोषणा की कि कंपनी कोविड-19 महामारी के बीच छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी), स्वास्थ्य संगठनों, सरकारों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैश्विक समर्थन करने के लिए 80 करोड़ डॉलर का दान करेगी।
भारत में जन्में हैं सुंदर पिचाई
जानकारी के लिए बता दें कि सुंदर पिचाई 1972 में भारत के चेन्नई में जन्मे थे। उनका असली नाम पिचाई सुंदरराजन है, मगर वे दुनिया भर में सुंदर पिचाई के नाम से मशहूर हैं। पिचाई ने भारत में ही पढ़ाई भी की। उन्होंने आईआईटी, खड़गपुर से बैचलर डिग्री लेने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस की डिग्री हासिल की और फिर वॉर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया। 2004 में वे बतौर प्रोडक्ट और इनोवेशन ऑफिसर गूगल से जुड़े थे। 2011 में उन्हें ट्विटर की तरफ से नौकरी का ऑफर मिला था, मगर गूगल ने ज्यादा पैसे देकर उन्हें जाने नहीं दिया।
2018 में कितनी थी सैलेरी
2018 गूगल सीईओ के पद पर रहते हुए पिचाई की बैसिक सैलेरी 4.6 करोड़ रुपये रही थी, मगर अब इसमें 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2018 में उन्हें 19 लाख डॉलर यानी करीब 135 करोड़ रुपये का कुल वेतन मिला था, जिसमें 4.6 करोड़ रुपये की बैसिक सैलेरी शामिल है। पिचाई को प्रदर्शन के आधार पर ही स्टॉक यूनिट दिया जाना तय किया गया था, जिसकी कुल कीमत 31.5 करोड़ रुपये है। पिचाई को एल्फाबेट के संस्थापकों लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के इस्तीफे देने के बाद कंपनी का सीईओ चुना गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications