
Best Shares of the Week : पिछले हफ्ते में अच्छी तेजी आने के बाद 24 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई। ये ग्लोबल ट्रेंड को दर्शाता है। दरअसल बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व दरों में और अधिक वृद्धि कर सकता है। इससे विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। इससे सप्ताह के दौरान, बीएसई सेंसेक्स 1,538.64 अंक या 2.55 प्रतिशत गिरकर 59,463.93 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 478.4 अंक या 2.66 प्रतिशत गिरकर 17,465.80 पर बंद हुआ। बीएसई लार्ज कैप सूचकांक में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में दमदार रिटर्न दिया।
रॉयल इंडिया : 39.76 फीसदी
रॉयल इंडिया एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 10.71 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 39.76 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 3.32 रु से 4.64 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की उछाल के साथ 4.64 रु पर बंद हुआ। 39.76 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.40 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
निनटेक सिस्टम्स : 38.91 फीसदी
निनटेक सिस्टम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 261 रु से 362.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 38.91 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 283.08 करोड़ रु है। 5 दिन में 38.91 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 362.55 रु पर बंद हुआ।
कर्म एनर्जी : 33.33 फीसदी
कर्म एनर्जी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 33.33 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 22.65 रु से 30.20 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.33 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 35 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 30.20 रु पर बंद हुआ।
रुद्र ग्लोबल इन्फ्रा : 29.92 फीसदी
रुद्र ग्लोबल इन्फ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 72.85 रु से 94.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 29.92 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 237.44 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 94.65 रु पर बंद हुआ।
ले लेवॉयर : 27.82 फीसदी
ले लेवॉयर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 27.50 रु से 35.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.82 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 11.39 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 13.57 फीसदी की तेजी के साथ 35.15 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications