Tata Capital IPO Updates: आईपीओ मार्केट का माहौल इन दिनों ठंडा पड़ा हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकता है. क्योंकि कंपनियां आईपीओ लाने के लिए तैयार हैं, जिसमें टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा संस के अंतर्गत आने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल ने अपने IPO के लिए डॉक्युमेंट्स जमा कर दिए हैं.
15000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना
कंपनी ने गोपनीय रूप से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को मसौदा प्रस्ताव दस्तावेज प्रस्तुत किया है. यह कदम वैल्यू को अनलॉक करने और मार्केट विजिबिलिटी बढ़ाने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. IPO का टारगेट शेयरों के नए इश्यू और टाटा संस तथा अन्य शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल के जरिए करीब 15,000 करोड़ रुपए जुटाना है.
फरवरी में बोर्ड ने दी थी मंजूरी
टाटा कैपिटल के बोर्ड ने फरवरी 2025 में आईपीओ ऑफर को मंजूरी दे दी थी. मौजूदा समय में टाटा संस के पास टाटा कैपिटल में करीब 93% इक्विटी है.
टाटा कैपिटल IPO से जुड़ी अहम जानकारी
2007 में शुरू टाटा कैपिटल टाटा ग्रुप की प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेज ब्रांच के तौर पर काम करती है. यह टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी के रूप में काम करती है. कंपनी फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एक ब्रॉडर रेंज ऑफर करती है, जिसमें होम लोन, पर्नसल लोन, कॉमर्शियल लोन, कंज्युमर लोन और फंड मैनेजमेंट शामिल हैं.

टाटा ग्रुप का सबसे IPO!
यह आईपीओ टाटा समूह की किसी भी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों के माध्यम से 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल होंगे. आईपीओ की कीमत, फ्रेश इश्यू के सटीक आकार और समयसीमा के बारे में अधिक जानकारी सेबी के पास अंतिम ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल होने के बाद सामने आएगी.
मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्ति
टाटा कैपिटल ने कथित तौर पर इस आगामी लिस्टिंग के लिए 10 इनवेस्टमेंट बैंकों को सलाहकार नियुक्त किया है. यह रणनीतिक कदम सुनिश्चित करता है कि आईपीओ के सभी पहलुओं को कुशलतापूर्वक प्रबंधित किया जाए.
अपनी मुख्य पेशकशों के अलावा टाटा कैपिटल की सहायक कंपनियां टाटा कार्ड्स के डिस्ट्रिब्युशन और मार्केटिंग में भी शामिल हैं. इससे फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में इसकी मौजूदगी और भी बढ़ जाती है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications