नई दिल्ली, अगस्त 7। आने वाले लंबे फेस्टिव सीजन में कार खरीदारों को विशेष ऑफर्स से फायदा होगा। कार कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए नये नये ऑफर पेश करेंगी। फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर दी है। आप इस महीने कंपनी की कारों को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इससे आपके पास मौका है टाटा की कारों को सस्ते में खरीदने का। आगे जानिए टाटा की किस कार पर कितना फायदा मिल रहा है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी अपनी इस एसयूवी पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। अगस्त में टाटा सफारी एसयूवी की खरीद पर 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 15.35 लाख रुपये से 23.56 लाख रुपये के बीच है।
टाटा हैरियर
कंपनी टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट पर भी 40,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। आप इस पर 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। यह 5 सीटर एसयूवी 14.70 लाख रुपये से 21.90 लाख रुपये के बीच मिल रही है।
टाटा टियागो
टाटा इस हैचबैक के एक्सई, एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और एक्सजेड और उससे ऊपर के वेरिएंट पर कुल 20,000 रुपये की छूट दे रही है। इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
केरल के लिए खास ऑफर
ओणम से पहले टाटा मोटर्स ने केरल में ग्राहकों के लिए कई खास ऑफर्स की घोषणा की है। कार बिक्री के मामले में, केरल टाटा कारों और एसयूवी/यूवी के लिए टॉप तीन बाजारों में से एक है। यहां टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में आगे है। इसीलिए केरल में ग्राहकों के लिए टाटा मोटर्स ने खास ऑफर की पेशकश की है।
क्या हैं ऑफर
टाटा मोटर्स ने कई तरह की फाइनेंस स्कीम की उपलब्धता के लिए सरकारी कंपनियों, निजी और क्षेत्रीय फाइनेंसरों के साथ हाथ मिलाया है। इसमें फाइनेंस पर 95 प्रतिशत तक और बिना आय प्रमाण वाले ग्राहकों के लिए 7 साल की लोन अवधि शामिल है। बात करें कारों पर छूट की तो टिगोर पर 20,000 रुपये तक, टियागो और अल्ट्रोज़ पर 25,000 रुपये और हैरियर और सफारी पर 60,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
केरल है टाटा मोटर्स के लिए अहम
टाटा मोटर्स के लिए एक प्रमुख बाजार होने के नाते, 2021 में, केरल कंपनी के लिए दूसरे सबसे अच्छे बिक्री बाजार के रूप में उभरा था। इस वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए, टाटा ने पिछले साल अपने बिक्री नेटवर्क को दोगुना कर वहां 100 आउटलेट कर दिये हैं। सर्विस सेंटर नेटवर्क को 51 यूनिट तक बढ़ा दिया गया है। टाटा मोटर्स ने वहां सब-सेगमेंट में लीडरशिप स्थापित की है। टियागो, पंच और नेक्सन केरल में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में लिस्टेड हैं। इस त्योहारी सीजन में टाटा मोटर्स राज्य में बिक्री के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर, राजन अंबा ने कहा, "केरल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है क्योंकि यह इस क्षेत्र में हमारी ग्रोथ स्टोरी को बनाए रखने के लिए ढेरों अवसर प्रदान करता है। कंज्यूमर एक्सपीरियंस को बढ़ाने की दिशा में हमारे सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप कस्टमर रिटेंशन रेट 72% से अधिक है, जो देश में सबसे अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications