नई दिल्ली, मई 25। टाटा ग्रुप कई कंपनियों का एक बड़ा समूह है, जो नमक से लेकर कार और कॉफी तक बनाता है। टाटा ग्रुप की गिनती भारत के बड़े बिजनेस समूहों में होती है। टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा कॉफी शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के शेयर स्कॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हैं। निवेशक इन कंपनियों के शेयरों से अच्छा मुनाफा कमाते हैं। पिछले एक साल में देखें तो टाटा ग्रुप की टाटा कॉफी ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। इससे निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया है। आइए जानते हैं इस शेयर की पूरी डिटेल।
बिजनेस रहा है शानदार
टाटा कॉफी के एमडी के मुताबिक चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद हमारा कुल मिला कर प्रदर्शन अच्छा रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही के लिए कंपनी का इंडिया इंस्टेंट कॉफी निर्यात लॉजिस्टिक्ट दिक्कतों और यूरोप में लॉकडाउन के बावजूद अधिक रहा है। कंपनी का प्रमुख क्षेत्रों में प्रदर्शन स्थिर रहा है। कंपनी का वियतनाम बिजनेस मजबूत बना हुआ है और इसे अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं।
एक साल में निवेशक हुए मालामाल
एफडी, पोस्ट ऑफिस की कोई स्कीम, बॉन्ड, डिबेंचर या रिकरिंग डिपॉजिट जैसे किसी विकल्प से आप एक साल में पैसा डबल करने की सोच भी नहीं सकते। शेयर बाजार ही ऐसी जगह है, जहां इतने कम समय में पैसा दोगुना हो सकता है। टाटा कॉफी ऐसे शेयरों में से एक है, जिसने सिर्फ एक साल की अवधि में निवेशकों का पैसा न सिर्फ दोगुना, बल्कि दोगुने से अधिक कर दिया है।
कितना रिटर्न मिला
एक साल पहले टाटा कॉफी का शेयर 26 मई को 73.1 रु पर था। जबकि आज यह 178 रु के करीब है। यानी शेयर का रेट दोगुने से भी अधिक हो चुका है। रिटर्न की बात करें तो निवेशकों को एक साल में इस शेयर के 73.1 रु से 178 रु तक पहुंचने के चलते 143.5 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न मिला है। अगर एक साल पहले किसी के पास 1 लाख रु के शेयर हों तो आज उसकी निवेश राशि 2.43 लाख रु हो गयी होगी। यानी डबल से भी ज्यादा।
तीन महीने में 50 फीसदी मुनाफा
टाटा कॉफी का शेयर इस समय करीब 178 रु पर है। तीन महीने पहले ये शेयर 118.5 रु पर था। यानी इस शेयर की कीमत 59.5 रु बढ़ी है। इस शेयर ने निवेशकों को तीन महीनों में प्रति शेयर 59.5 रु की कमाई कराई है। प्रतिशत में देखें तो तीन महीनों में निवेशकों को प्रति शेयर करीब 50.2 का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 2 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि 3.04 लाख रु हो गयी होगी।
टाटा कॉफी के 6 महीनों का रिटर्न
टाटा कॉफी का शेयर 6 महीने पहले ये शेयर 102.75 रु पर था। प्रतिशत में देखें तो 6 महीनों में निवेशकों को प्रति शेयर करीब 73.2 का रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न एफडी या किसी और जगह से इतने कम समय में मिलना संभव नहीं है। मगर शेयर बाजार में फायदे की उम्मीद के साथ नुकसान की संभावना भी रहती है। इसलिए नुकसान के जोखिम को भी ध्यान में रखें।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications